ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः कानपुर देहात में दहेज के खिलाफ आवाज उठाने वाली ज्योती महिलाओं की ताकत बनीं

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः कानपुर देहात में दहेज के खिलाफ आवाज उठाने वाली ज्योती महिलाओं की ताकत बनीं

मंगलपुर के मनकापुर गांव की रहने वाली ज्योति पाठक दहेज और महिलाओं के उत्पीड़न पर आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने खुद अपना विवाह दहेज रहित कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं। ग्रमीण इलाके में बालिकाओं के...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः कानपुर देहात में दहेज के खिलाफ आवाज उठाने वाली ज्योती महिलाओं की ताकत बनीं
हिन्दुस्तान संवाद,कानपुर देहातSun, 22 Nov 2020 02:56 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलपुर के मनकापुर गांव की रहने वाली ज्योति पाठक दहेज और महिलाओं के उत्पीड़न पर आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने खुद अपना विवाह दहेज रहित कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं। ग्रमीण इलाके में बालिकाओं के प्रति भेदभाव देखकर उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के प्रति सबसे अधिक ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने मनकापुर में बालिकाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू की। शादी के बाद पति का साथ मिला तो ससुराल में भी उन्होंने बालिकाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग खोल दी। यहां पढ़ाने के लिए कुछ अन्य लड़कियों को रखा और उनको पारश्रमिक अपने पास से दिया।  
छात्राओं के लिए घर में बनवाया शौचालय
वह हर पीड़ति महिला को न्याय दिलाने में उसके साथ खड़ी दिखती हैं। महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इंटर कालेज और डिग्री कॉलेज आने वाली छात्राओं को रास्ते में कोई शौचालय न होने के कारण शर्मसार होता देख उन्होंने अपने घर में बालिकाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क शौचालय बनवा दिया।कई बार वह खुद शौचालय की सफाई करती हैं। इस सबके साथ उन्होंने अपनी शिक्षा भी जारी रखी। बीते दिनों प्रदेश में हुई शिक्षक भर्ती में वह बतौर शिक्षिका अब चयनित हो गईं हैं, लेकिन महिलाओं और बालिकाओं के प्रति उनका नजरिया अभी सेवा का ही है।
मजबूत बालिकाओं की टीम बनाने की तैयारी
ज्योति पाठक बालिकाओं की शिक्षा के साथ उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना चाहतीं हैं। अपनी निःशुल्क कोचिंग में आने वाली किशोरियों को वह किसी भी परिस्थिति में न डरने और मन से मजबूत होने वाले की कभी हार न होने का मंत्र देतीं हैं। वह बालिकाओं को गुड टच व बैड टच की जानकारी देकर उन्हें सतर्क रहने के ज्ञान के साथ गलत बात पर चुप न रहने को प्रेरित करतीं हैं। उनका मानना है कि मजबूत बालिका हर चुनौती का सामना कर सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें