ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसीएम योगी आदित्यनाथ बोले-पीएम मोदी देश की उम्मीद के रूप में उभरे

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-पीएम मोदी देश की उम्मीद के रूप में उभरे

भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने प्रदेश में लोगों से सुझाव मांगकर अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का सोमवार को अभियान शुरू कर दिया। इसे ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ' नाम दिया गया है।...

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-पीएम मोदी देश की उम्मीद के रूप में उभरे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 Feb 2019 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने प्रदेश में लोगों से सुझाव मांगकर अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का सोमवार को अभियान शुरू कर दिया। इसे ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ' नाम दिया गया है। लोकसभा चुनाव(Lok sabha election) के मद्देनजर लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए शुरू किए गए इस अभियान की टैग लाइन है ‘काम करे जो...उम्मीद उसी से हो'। इसके तहत सुझाव पेटिकाओं, मिस्डकॉल व वेबसाइट से लोगों के सुझाव मांगे गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi adityanath), प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और सह प्रभारियों ने पेटिका में सुझाव की पर्ची डाल कर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को अभियान से जुड़ी यूपी की 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 80 वीडियो रथ भी रवाना किए। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसका शुभारम्भ दिल्ली में किया था।

UP विधानसभा: राज्यपाल की ओर फेंके कागज के गोले,सदन में SP विधायक बेहोश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी(Pm modi) की सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में हर क्षेत्र में आशातीत प्रगति की है। वह हर गरीब और देशवासी की उम्मीद के रूप में उभरे हैं। पांच साल पहले देश में अराजकता, भ्रष्टाचार का माहौल था। आंतरिक व बाहरी सुरक्षा दांव पर थी। अर्थव्यवस्था लड़खड़ा चुकी थी। पीएम मोदी की अगुवाई में देश में काफी प्रगति हुई। पीएम ने विदेशों में देश की गरिमा बढ़ाई। भाजपा के काम करने के कारण त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैण्ड और अरुणांचल प्रदेश में भाजपा या समर्थन से सरकारें बनीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग, जाति, गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समान रूप से पहुंचाया। 1.5 करोड़ लोगों को आवास मिला है। 12 करोड़ को गैस कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि विश्व में देश की अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर आ गई है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने कहा कि यूपी में 1947 से 2014 तक केवल 13 मेडिकल कॉलेज बने थे। पिछले साढ़े चार साल में 13 मेडिकल कॉलेज 2 एम्स, दो कैंसर संस्थान पीएम मोदी ने अकेले यूपी में दिए। 13 नए एम्स पर काम चल रहा है।

Kumbh2019 : गोरखनाथ धाम में आग लगने से दो टेंट जलकर खाक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें