कहीं भी आईडी दिखाकर टीका लगवा सकेंगे हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर

Mar 06, 2021 07:06 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

कोरोना टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उन्हें फिर टीका लगवाने का मौका दिया है। टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मी अब आईडी दिखाकर किसी भी सरकारी...

कहीं भी आईडी दिखाकर टीका लगवा सकेंगे हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर

कोरोना टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उन्हें फिर टीका लगवाने का मौका दिया है। टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मी अब आईडी दिखाकर किसी भी सरकारी अस्पताल में टीका लगवा सकते हैं। हालांकि प्राइवेट अस्पताल के कर्मियों के लिए शर्त रखी गई है। वह प्राइवेट अस्पतालों में ढाई सौ रुपए देकर ही टीका लगवा सकेंगे।

कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल डॉ राहुल सिंह के अनुसार, अलग-अलग कारण से अब तक टीका नहीं लगवा सके स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मियों को फिर मौका दिया गया है। सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कर्मियों को अपने विभागाध्यक्ष से लिखवाना पड़ेगा कि वह उनके यहां कार्यरत हैं। इसके अलावा टीका लगवाने की संस्तुति भी करानी पड़ेगी। वहीं प्राइवेट कर्मियों को निजी अस्पताल में ही टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए शुल्क देना होगा।

महिला दिवस पर लेंगे सिर्फ 150 रुपए
महिला दिवस पर वात्सल्य हॉस्पिटल प्रबंधन ने खास तैयारी की है। डायरेक्टर डॉ कार्तिका अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं को 250 की जगह 150 रुपए वैक्सीन के लिए देने होंगे। यह व्यवस्था केवल महिला दिवस के लिए ही की गई है।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |