ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशHathras: दुनिया की कोई भी ताकत पीड़िता के परिवार की आवाज नहीं दबा सकती- राहुल गांधी

Hathras: दुनिया की कोई भी ताकत पीड़िता के परिवार की आवाज नहीं दबा सकती- राहुल गांधी

हाथरस केस लगातार चौथे दिन सुर्खियों में है। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए...

हाथरस :  राहुल से मिलकर भावुक हुआ परिवार, प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगाय; न्याय की लड़ाई में साथ का किया वादा
1/ 3हाथरस : राहुल से मिलकर भावुक हुआ परिवार, प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगाय; न्याय की लड़ाई में साथ का किया वादा
Hathras Case Live Updates: परिजनों से मिले राहुल, प्रियंका बोलीं- न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार
2/ 3Hathras Case Live Updates: परिजनों से मिले राहुल, प्रियंका बोलीं- न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार
Hathras Case Live Updates: परिजनों से मिले राहुल, प्रियंका बोलीं- न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार
3/ 3Hathras Case Live Updates: परिजनों से मिले राहुल, प्रियंका बोलीं- न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार
हिन्दुस्तान ब्यूरो,हाथरस Sat, 03 Oct 2020 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथरस केस लगातार चौथे दिन सुर्खियों में है। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए हैं। भारी भीड़ के बीच घर में दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत की। इसके पहले नोएडा के डीएनडी पर कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना किया गया था। नोएडा से राहुल को पांच लोगों के साथ हाथरस आने की अनुमति दी गई थी। वहां अधिक भीड़ इकट्ठी होने के कारण पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

लाइव अपडेट :

- हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीड़िता के परिवार की आवाज दुनिया की कोई भी ताकत दबा नहीं सकती।

- मुख्यमंत्री  ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।

 

- जहां जहां अन्याय होगा, हम जाएंगे, हमें जाने से कोई भी सरकार नहीं रोक सकती

परिवार न्यायिक जांच के साथ सुरक्षा और डीएम पर कार्रवाई चाहता है

जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे,

- बेटी के साथ गलत बर्ताव हुआ, परिवार के साथ लगातार खड़ा रहूंगाः राहुल

- पीड़ित परिवार की रक्षा करना यूपी सरकार की जिम्मेदारी

- प्रियंका बोली- परिजनों को इस बात का सबसे ज्यादा दुख इस बात का कि उन्होंने अंत में बेटी का चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। 

- परिजनों से मिलने के बाद राहुल बोले- पीड़ित परिवार की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी 

- लगभग एक घंटे तक राहुल और प्रियंका ने परिजनों से की बात। 

 -राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुआ परिवार, सिलसिलेवार तरीके से बताया पूरा घटनाक्रम

- बातचीत के दौरान प्रियंका परिवार को लगातार बंधाती रहीं ढांढस

- प्रियंका ने मां को गले लगाया और न्याय की लड़ाई में साथ का किया वादा

- आसपास के सभी घरों की छतों पर बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

- सुरक्षा और मीडियाकर्मियों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई दिक्कतें

- अंधेर में डूबे गांव को वाहनों और टार्च की रोशनी से मिला सहारा

 

- बूलगढ़ी में पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं राहुल और प्रियंका गांधी, घर के भीतर परिवार के साथ कुछ रिश्तेदार व कांग्रेस नेता ही मौजूद। 

-बाहर किया था बैठने का इंतजाम पर भीड़ के चलते कमरे में मुलाकात। 

- घर के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी

 

न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार : प्रियंका
मथुरा में  प्रियंका गांधी ने कहा है कि न्याय नहीं दिला सकती तो सरकार किस काम की है। प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाते समय शनिवार शाम मांट टोल के निकट एक फैसिलिटी सेंटर पर कुछ देर के लिए रुकी थीं और वहां पत्रकारों द्वारा किये सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है। बच्ची की मौत हो गई और उसके बाद परिवारीजनों को इतना प्रताड़ित किया है। वह समझ नहीं सकतीं कि सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्तों को सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।

मथुरा में  शांत रहे राहुल
इस दौरान राहुल गांधी से भी पत्रकारों ने सवाल किये लेकिन राहुल गांधी चुप रहे। कई बार राहुल गांधी की ओर सवाल दागे गये लेकिन वह शांत रहे।

- पीड़िता के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

- हाथरस पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिवार से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल, मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके। 

 

- कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी की गाड़ी हाथरस जाने के लिए डीएनडी से रवाना हुई।

- राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने की इजाजत के बाद भी भीड़ इकट्ठी होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज।

- रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या राहुल गांधी  या प्रियंका गांधी जी ने कोई अपराध किया है। क्या बलात्कारियों को सजा देना पाप है। क्या अनाचारियों को जेल भेजकर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करना पाप है। क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है। 

- राहुल और प्रियंका गांधी समेत सात लोगों को हाथरस जाने की इजाजत दी गई। गौतमबुध नगर के अपर पुलिस आयुक्त और राहुल गांधी के बीच हुई वार्ता में तय हुआ।

- राहुल गांधी से पुलिस ने की बातचीत 

-राहुल का काफिला DND पहुंचा, पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू

- राहुल गांधी के हाथरस दौरे के मद्देनजर नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। गैरकानूनी जनसभा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोग लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं। 

- रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, रागिनी नायक समेत कांग्रेस के कई सांसद और वरिष्ठ नेता पैदल ही डीएनडी की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हाथों में पार्टी के झंडे लिए लिए हजारों कार्यकर्ता भी साथ चल रहे हैं। 

- राहुल गांधी के काफिले के साथ हजारों कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता डीएनडी पर पैदल चलकर हाथरस के लिए जाते हुए। 

- हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला डीएनडी पर पहुंचा। पुलिस भी डीएनडी पर और आगे बढ़ी। 

- हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस के काफिले का नेतृत्व कर रहे गाड़ी को प्रियंका गाधी खुद चला रही हैं और राहुल गांधी उनके बगल की सीट पर बैठे हुए हैं। वहीं साथ जा रहे कांग्रेस के सांसद और नेता बस में उनके पीछे चल रहे हैं। 

- कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी के दिल्ली से निकलने की सूचना पर गाजियाबाद के यूपी गेट पर चेकिंग तेज हुई। डीएनडी पर ट्रैफिक पूरी तरह रोका गया पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग से लंबा जाम लगा। 

- हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 37 सांसदों के साथ हाथरस के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर इस बार भी नहीं मिल पाए तो हम फिर से कोशिश करेंगे। 

- हाथरस पहुंचे एसीएस (होम) अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलकर बात करते हुए।

- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- यूपी के लिए हाथरस की ये घटना कोई नई बात नहीं है, ये तो यूपी के लिए रोज का रूटीन हो गया है। इसमें​ सिर्फ पुलिस जिम्मेदार नहीं है, पुलिस तो एक हिस्सा है। ये वहां का नेतृत्व और उनकी मानसिकता दिखाती है।

- उत्तर प्रदेश के एसीएस अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी हाथरस पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

- राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ परिवार से मिलना और उनकी शिकायतें सुनना है।

- बैरिकेडिंग के कारण डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है। वहीं, यूपी गेट फ्लाईओवर पर वाहनों को चेकिंग के बाद आगे जाने दिया जा रहा है, इसलिए यहां वाहनों की रफ्तार धीमी है।

- राहुल गांधी के हाथरस दौरे के मद्देनजर डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा होने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाकर बैरिकेडिंग लगाई।

- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वाराणसी में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाथरस मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी बेटी को इंसाफ दिलाने नहीं बल्कि राजनीति करने के लिए हाथरस आना चाहते हैं।

- स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस नेताओं को एक बार राजस्थान का दौरा भी करके आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने योगी आदित्यनाथ से बात की है और उन्होंने मुझे पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

- जनता कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानते हैं, इसलिए उन्होंने 2019 के चुनावों में भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। लोग जानते हैं कि राहुल गांधी हाथरस की यात्रा उनकी राजनीति के लिए है ना कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए नहीं। 

- नोएडा के डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। नोएडा से सभी दिल्ली पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ही डीएनडी आएंगे कार्यकर्ता।

- हाथरस मामले के पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेताओं के आज दोपहर फिर से हाथरस जाने की कोशिश के मद्देनजर डीएनडी पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

एसीएस गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी आज हाथरस का दौरा करेंगे।

- प्रशासन की तरफ से अब मीडिया को हाथरस पीड़िता के गांव में जाने की अनुमति मिल गई है। हाथरस के SDM ने बताया, SIT की जांच पूरी हो गई है इसलिए अब मीडिया पर किसी तरह की रोक नहीं है। धारा 144 अभी भी लागू है। अभी सिर्फ मीडिया को ही आने ही इजाजत है।

यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। राज्य सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है? वह किससे बचना चाहती है? आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य में अराजकता है। 

 

- राहुल गांधी का ट्वीट : दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

 

- परिजन बोले- हम सीबीआई जांच नहीं चाहते, बस जांच सही हो। 

- पीड़िता की भाभी बोलीं- हम तो सब सच बोल रहे हैं हमारा नार्को टेस्ट क्यों ? 

- पीड़िता के परिजन बोले- यहां तो नेता अपनी राजनीति करने आ रहे हैं। 

- प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट : यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है - अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मँजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

- मायावती ने भी किया ट्वीट : बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस गैंगरेप मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट किया, 'हाथरस जघन्य गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाच होनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें