ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहमीरपुर उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 32.95 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 32.95 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर में रविवार दोपहर से हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका असर सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुए सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पड़ा। बूथों में सन्नाटा पसरा है और इक्का-दुक्का लोग छाता लगाकर...

हमीरपुर उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 32.95 प्रतिशत मतदान
हिन्दुस्तान टीम, हमीरपुर। Mon, 23 Sep 2019 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

हमीरपुर में रविवार दोपहर से हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका असर सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुए सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पड़ा। बूथों में सन्नाटा पसरा है और इक्का-दुक्का लोग छाता लगाकर आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक कुल 32.95 फीसदी मतदान हुए हैं।

नगर के विद्यामंदिर कालेज में डीएम अभिषेक प्रकाश व एसपी हेमराज मीना ने वोट डाला। उन्हें भी  छाता लगाकर आना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ के रास्तों में पानी भरा है लोगों नाव के सहारे वोट डालने आना पड़ेगा।

आपको बता दें कि हमीरपुर सीट भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है। इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, सपा के मनोज कुमार प्रजापति, बसपा के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं। 

9 प्रत्याशी हैं मैदान में
हमीरपुर सीट भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है। इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, सपा के मनोज कुमार प्रजापति, बसपा के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें