ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश विकास दुबे के छह और करीबियों का असलहा लाइसेंस निरस्त

विकास दुबे के छह और करीबियों का असलहा लाइसेंस निरस्त

विकास दुबे( Vikas Dubey) के करीबी छह और लोगों का असलहा लाइसेंस जिलाधिकारी कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। सभी का आपराधिक इतिहास होने की वजह से ये कार्रवाई हुई है। अब तक बिकरू कांड से जुड़े 24...

 विकास दुबे के छह और करीबियों का असलहा लाइसेंस निरस्त
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 29 Oct 2020 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास दुबे( Vikas Dubey) के करीबी छह और लोगों का असलहा लाइसेंस जिलाधिकारी कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। सभी का आपराधिक इतिहास होने की वजह से ये कार्रवाई हुई है। अब तक बिकरू कांड से जुड़े 24 असलहा लाइसेंस को निरस्त किया जा चुका है। पांच लाइसेंस पर डीएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 

बिकरू कांड से जुड़े और विकास दुबे के 28 लोगों के 29 असलहा लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट चौबेपुर पुलिस ने डीएम को भेजी थी। डीएम कोर्ट की ओर से सभी असलहा लाइसेंस पर सुनवाई चल रही है। नोटिस देकर सभी को पक्ष रखने का मौका दिया गया। सुनवाई पूरी होने पर अब डीएम कोर्ट ने बिकरू निवासी सभी छह लोगों का असलहा लाइसेंस को निरस्त किया है। तीन दिन पहले आठ लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।

इससे पहले पूर्व डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी 10 असलहा लाइसेंस निरस्त करके गए थे। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि बचे हुए असलहा लाइसेंस पर सुनवाई चल रही है। जल्द ही उन पर भी फैसला होगा। आपराधिक इतिहास वालों के असलहे नहीं रहेंगे। सभी के निरस्त होंगे। 

इनके लाइसेंस किए गए निरस्त
रीता दुबे रिवाल्वर, सतेंद्र कुमार बंदूक, अखिलेश कुमार राइफल, रवि प्रकाश राइफल,  नीरज कुमार राइफल और छोटे बउवा उर्फ अमित का राइफल लाइसेंस निरस्त किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें