विकास दुबे के करीबियों के असलहा लाइसेंस होंगे निरस्त, SIT की टिप्पणी के बाद हुआ फैसला
विकास दुबे के अन्य करीबियों के असलहा लाइसेंस भी अब निरस्त होंगे। एसआईटी की टिप्पणी के बाद जिला प्रशासन ने कई अन्य करीबियों के असलहा लाइसेंस की जांच कराने का फैसला लिया है। पुलिस अब अपने स्तर से...

विकास दुबे के अन्य करीबियों के असलहा लाइसेंस भी अब निरस्त होंगे। एसआईटी की टिप्पणी के बाद जिला प्रशासन ने कई अन्य करीबियों के असलहा लाइसेंस की जांच कराने का फैसला लिया है। पुलिस अब अपने स्तर से ग्रामीण इलाकों में फिर से लाइसेंस की जांच कराकर संदिग्धों के लाइसेंस निरस्त करवाएगी।
विकास के करीबियों की संख्या काफी है। इसके बावजूद सिर्फ 28 असलहा लाइसेंसों को निरस्त किया गया। उसमें से एक व्यक्ति के दो असलहा लाइसेंस थे। इसलिए एसआईटी ने विकास के करीबियों की असलहा लाइसेंस जांच ठीक से न होने पर टिप्पणी की थी।
शासन के आदेश पर अब एसआईटी उसके करीबियों की जांच दोबारा कराने जा रही है। इसको लेकर प्रशासन ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है।तत्काल ऐसे संदिग्ध असलहों के खिलाफ रिपोर्ट दी जाए, जिससे उनको निरस्त किया जा सके। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस से संदिग्ध लाइसेंस की जांच कराने को कहा गया है। खासकर ग्रामीण इलाकों की जांच ठीक से कराई जाएगी, जिससे करीबियों के बचे हुए लाइसेंस को भी निरस्त किया जा सके।
लेखक के बारे में
Abhishek Tiwariअभिषेक तिवारी
और पढ़ें

