ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविंध्याचल में भिड़ा बिहार के श्रद्धालुओं का ग्रुप, अष्टभुजा में फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग गंभीर

विंध्याचल में भिड़ा बिहार के श्रद्धालुओं का ग्रुप, अष्टभुजा में फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग गंभीर

विंध्याचल में दर्शन पूजन के लिए बिहार से पहुंचे श्रद्धालुओं का दो ग्रुप यहां अष्टभुजा में भिड़ गया। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई। गोली दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को लगी।

विंध्याचल में भिड़ा बिहार के श्रद्धालुओं का ग्रुप, अष्टभुजा में फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग गंभीर
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,मिर्जापुरMon, 15 Aug 2022 03:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विंध्याचल में दर्शन पूजन के लिए बिहार से पहुंचे श्रद्धालुओं का दो ग्रुप यहां अष्टभुजा में भिड़ गया। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई। गोली दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को लगी। बुजुर्ग को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद स्कार्पियो से भाग रहे लोगों को पुलिस ने मिर्जापुर भदोही सीमा पर स्थित चील्ह के प्रजापतिपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 बताया जाता है कि बिहार के बक्सर के ब्रह्मपुर निवासी कन्हैया प्रसाद (75) कुछ लोगों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आए थे। दर्शन पूजन के बाद कन्हैया और उनके साथी अष्टभुजा पहाड़ी के पीछे खुले मैदान में भोजन बना रहे थे। वहीं पास में बक्सर के ही निवासी नंद गोपाल व गोल्डी भी कुछ साथियों के साथ भोजन बना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 
 विवाद के बाद नन्द गोपाल ने असलहा निकालकर गोली चला दी। गोली कन्हैया प्रसाद को लगी। पेट में गोली लगते ही कन्हैया गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई। वारदात होते ही हमलावर पक्ष भाग खड़ा हुआ। 
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंद कराई और भागने वालों का गाड़ी नंबर वायरलेस से प्रसारित करा दिया। इधर, जख्मी बुजुर्ग को विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। जहां से डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 
 मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि स्कार्पियो से भाग रहे तीन लोगों को चील्ह के प्रजापतिपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। विंध्याचल पुलिस ने मुख्य आरोपित नंदगोपाल और गोल्डी समेत अन्य नौ के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित बिहार में ठेकेदारी करते हैं। वारदात के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें