ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी के इस गांव वालों ने बेसब्री से किया दुल्हन का इंतजार, जानें क्या थी वजह

यूपी के इस गांव वालों ने बेसब्री से किया दुल्हन का इंतजार, जानें क्या थी वजह

हर किसी के जीवन में शादी का एक खास पल उसकी तमाम यादों पर भारी होता है। इसी पल को खास बनाने के लिए लोग क्या क्या जतन नहीं करते। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के अमरिया में एक दूल्हे ने...

यूपी के इस गांव वालों ने बेसब्री से किया दुल्हन का इंतजार, जानें क्या थी वजह
हिन्दुस्तान,पीलीभीतFri, 27 Nov 2020 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

हर किसी के जीवन में शादी का एक खास पल उसकी तमाम यादों पर भारी होता है। इसी पल को खास बनाने के लिए लोग क्या क्या जतन नहीं करते। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के अमरिया में एक दूल्हे ने प्लान किया। अमरिया क्षेत्र में एक दुल्हन मायके से विदा होकर हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को अपने सुसराल पहुंची। गांव और हेलीपैड पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।

अपनी दुल्हनियां को लाने के लिए दूल्हे राजा बरात में मय रिश्तेदार नातेदार के साथ गुरुवार को रवाना हुए। परिजन ही नहीं, आसपास के गांव वालों में भी बेसब्री से दुल्हन के आने का इंतजार होने लगा। वहीं, हेलीपैड बन कर तैयार हो गया था। ताकि लैंडिंग में कहीं कोई कमी न रह जाए। अमरिया क्षेत्र में ऐसा पहली बार ऐसा हो रहा था कि जब कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपने सुसराल पहुंची।

pilibhit groom brought bride by helicopter

गांव चका ही नहीं, इसके अलावा आसपास के लोगों में इसकों लेकर कौतूहल रहा। बता दें कि चका निवासी लालता प्रसाद के पुत्र राजेश शर्मा की शादी बरेली जिले के गांव भीलवाड़ा पिपरिया निवासी प्रकाश शर्मा की बेटी सोनी शर्मा से हुई है। कोविड नियमों के अंतर्गत तौर तरीको का पालन करते हुए राजेश अपनी पत्नी सोनी को लेकर 27 नंवबर को सुबह साढे आठ बजे अपने माता-पिता के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

शादी तय होने के बाद से ही इसे यादगार बनाना चाह रहे थे। इसलिए कुछ खास करने का निर्णय लिया। पांच सीट वाले हेलीकॉप्टर में मैं अपनी पत्नी व माता-पिता के साथ विदा करा कर लौटा।- राजेश शर्मा, दूल्हा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें