महोबा में बोले सीएम योगी- बुंदेलखंड के विकास को लेकर सरकार गंभीर
बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को चित्रकूट के बाद महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का विकास हो रहा है। अर्जुन सहायक परियोजना से किसान खुशहाल होगा।...

बुंदेलखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को चित्रकूट के बाद महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का विकास हो रहा है। अर्जुन सहायक परियोजना से किसान खुशहाल होगा। वीर भूमि से उनका विशेष लगाव है। आस्था के केन्द्र वीर भूमि आध्यात्मिक व ऐतिहासिक परपंरा को जोड़ता है।
बुधवार को मुख्यालय के लहचूरा बांध में अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश को जल की शक्ति को एहसास कराया जा रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से बुंदेलखंड में खुशहाली लाने के लिए एक्सप्रेस वे की सौगात दी जा रही है। अर्जुन सहायक परियोजनों को किसानों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना से बुंदेलखंड के 168 गांवों की 149755 किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा जबकि चार लाख लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। सीएम ने कहा कि आधी बीमारियां शुद्ध पानी से दूर हो जाती है। अर्जुन सहायक परियोजना से 44381 हेक्टेयर भूमि की सिंचन क्षमता में वृद्धि होगी इसमें से महोबा जिले की 29680 हेक्टेयर भूमि को शामिल किया गया है। 2593.93 लागत की परियोजना के दो माह के अंदर चालू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर जल शक्ति विभाग के मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, महोबा के प्रभारी मंत्री डॉ जी एस धर्मेश, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, चरखारी के बूजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर, चेयरमैन दिलाशा तिवारी, हमीरपुर जिला कोआपरेटिब बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के एचओडी विनोद कुमार निरंजन आदि मंच पर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Abhishek Tiwariअभिषेक तिवारी
और पढ़ें

