ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP : लॉकडाउन में शख्स ने मनाया बेटे का जन्मदिन, मामला दर्ज

UP : लॉकडाउन में शख्स ने मनाया बेटे का जन्मदिन, मामला दर्ज

गोरखपुर के एक शख्स को अपने 10 साल बेटे का जन्मदिन पार्टी आयोजित करना महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान पार्टी का आयोजन कर व्यक्ति ने...

UP : लॉकडाउन में शख्स ने मनाया बेटे का जन्मदिन, मामला दर्ज
एजेंसी, गोरखपुर।Fri, 17 Apr 2020 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के एक शख्स को अपने 10 साल बेटे का जन्मदिन पार्टी आयोजित करना महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान पार्टी का आयोजन कर व्यक्ति ने नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके बाद उस पर मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने इलाके के कुछ निवासियों के विरोध के बावजूद गुरुवार को गोरखपुर स्थित अपने घर में पाटीर् का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के आधार पर गोरखपुर पुलिस ने उस पर और वीडियो में नजर आ रहे कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। शेयर की गई वीडियो में पार्टी स्थल पर करीब 50-60 लोगों का जमावड़ा और कई फूड स्टॉल लगे नजर आ रहा है।

छावनी पुलिस स्टेशन के सर्किल ऑफिसर सुमित शुक्ला ने कहा कि जन्मदिन की पार्टी के वायरल वीडियो क्लिप की जांच की गई और वह सही पाया गया, जिसके बाद व्यापारी और अन्य लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि व्यापारी ने पार्टी में खाना बनाने और परोसने के लिए एक कैटरर को काम पर रखा था। हालांकि अधिकांश इलाके के निवासी इससे दूर रहे, लेकिन उनमें से लगभग 60 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस ने कहा कि सभी पर एपिडेमिक डीजीज एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें