ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोरखपुर: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर भाजपा समर्थकों ने लगाया ताला,  कुछ नहीं कर पाए अधिकारी

गोरखपुर: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर भाजपा समर्थकों ने लगाया ताला,  कुछ नहीं कर पाए अधिकारी

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के मुख्य द्वार पर भाजपा प्रत्याशी साधना समर्थकों ने अपना ताला जड़ दिया। तकरीबन चार घंटे तक पुलिस बल के साथ एडीएम सिटी...

गोरखपुर: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर भाजपा समर्थकों ने लगाया ताला,  कुछ नहीं कर पाए अधिकारी
मुख्य संवाददात,गोरखपुर Sat, 26 Jun 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के मुख्य द्वार पर भाजपा प्रत्याशी साधना समर्थकों ने अपना ताला जड़ दिया। तकरीबन चार घंटे तक पुलिस बल के साथ एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट साधना समर्थकों को मनाते रहे लेकिन ताला नहीं खुलवा सके। गेट पर लगा ताला वे खुद की मर्जी से खोलते और बंद करते। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव गेट पर काफी तीखी झड़प भी हुई लेकिन आखिरकार उन्हें ही हार मानना पड़ा। पुलिस भी तमाशबीन नजर आ रही थी।

भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह, शनिवार को 11.35 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंची। उसके पहले ही कलेक्ट्रेट परिसर में 250 की संख्या में उनके समर्थक प्रवेश कर चुके थे। साधना सिंह और उनके साथ उनके समर्थकों की गाड़ी भी कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हो गई। उसके बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार गेट नंबर एक पर नामांकन शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भाजपा समर्थक काबिज रहे। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के भीतर सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक व अनुमोदक को ही एंट्री देने का निर्देश दिया था। लेकिन असहाय नजर आए। उन्होंने इसकी शिकायत विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी की। भाजपा विधायक का कहना था कि जिसके नाम से नामांकन पत्र खरीदा गया, वही नामांकन करेगा। अन्य किसी को नामांकन मंजूर नहीं है। फिलहाल डीएम कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया था जहां तक जाने वाले एंट्री प्वाइंट और बैरीकेडिंग के पास साधना समर्थक निगरानी करते दिखे। नामांकन पत्र जांच की प्रक्रिया खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी को निकलने के लिए इंतजार करना पड़ा क्योंकि गेट पर लगाए गए ताले की चाभी नहीं मिल रही थी।

अधिकारियों की मौजूदगी में पीटे सपा नेता
ताला नहीं खुला तो प्रशासनिक अधिकारी अपनी निगरानी में सपा प्रत्याशी को लेकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। दोपहर 1.30 बजे एडीएम सिटी, शास्त्री चौक से ‌सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव और उनके प्रस्ताव व अनुमोदक के साथ ही जिलाध्यक्ष को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट की तरफ बढ़े। भाजपा समर्थकों की भीड़ मुख्य गेट पर और बढ़ गई। सपा प्रत्याशी को कलेक्ट्रेट में प्रवेश कराने की कोशिश कर रहे सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पारस यादव की जम कर धुनाई हो गई। साधन समर्थक इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी कर रहे थे। भयभीत सपा प्रत्याशी न तो कलेक्ट्रेट के भीतर प्रवेश करने का साहस जुटा पाए न ही विरोध था। प्रशासन भी असहाय था, जिसे देख उल्टे पांव बचते बचाते लौट पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें