ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोंडा : ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने को किया मना, वापस लौटी बारात

गोंडा : ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने को किया मना, वापस लौटी बारात

गोंडा जिले में कोतवाली नगर के फैज़ाबाद बाईपास स्थित दौलतपुरवा में भौरीगंज से आई बारात में दहेज की मांग को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दूल्हे व उसके अभिभावकों को हिरासत में ले लिया। और नगर कोतवाली ले...

गोंडा : ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने को किया मना, वापस लौटी बारात
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाThu, 29 Oct 2020 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा जिले में कोतवाली नगर के फैज़ाबाद बाईपास स्थित दौलतपुरवा में भौरीगंज से आई बारात में दहेज की मांग को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दूल्हे व उसके अभिभावकों को हिरासत में ले लिया। और नगर कोतवाली ले आई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के पिता ने कहा कि शादी के दिन जब ये हाल हुआ है तो आगे क्या होगा। उन्होंने ने भी दहेज लोभियों को बेटी भेजने से इनकार कर दिया। गांव के संभ्रात लोगो ने पंचायत कर शादी में दुल्हन पक्ष को क्षतिपूर्ति दिए जाने पर बात तय हुई।

लोगो के अनुसार मंगलवार को भौरीगंज से बारात लेकर दूल्हा  दौलतपुर गांव पहुचा, निकाह के बाद विदाई से पहले दूल्हे ने दहेज में अन्य चीजों की मांग कर दी। अचानक दूल्हे की इस मांग से दुल्हन पक्ष के लोग भी भौचक रह गए। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अडिग रहा। इससे दुल्हन व दूल्हा पक्ष के बीच विवाद व हंगामा हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। गांव के संभ्रात नागरिकों ने मामला संभाला। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। दुल्हन के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। गांव के नदीम खान और सन्नू खान आदि वहां पहुंचे और मामले में पंचायत हुई।

इस दौरान दुल्हन ने दहेज लोभी पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। पंचायत में इस बात पर सहमति बनी। और सहमति से तलाक दिये जाने की बात के साथ ही शादी में खर्च हुआ पैसा दुल्हन पक्ष को दिये जाने की बात तय हुई। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें