ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोंडा : दबंगों ने युवक को मारी गोली, पेट और पैर में लगे कई छर्रे, लखनऊ रेफर

गोंडा : दबंगों ने युवक को मारी गोली, पेट और पैर में लगे कई छर्रे, लखनऊ रेफर

गोंडा में लेनदेन के विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के पेट व हाथ में कई छर्रे लगे हैं। घायलवस्था में युवक लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...

गोंडा : दबंगों ने युवक को मारी गोली, पेट और पैर में लगे कई छर्रे, लखनऊ रेफर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 20 Sep 2021 01:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गोंडा में लेनदेन के विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के पेट व हाथ में कई छर्रे लगे हैं। घायलवस्था में युवक लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नरायनपुर माफी गांव निवासी ननके ओझा(35) पुत्र बालकराम गांव के ही राम अनुज के साथ रविवार रात आर्यनगर से अपने घर की ओर आ रहा था। इसी बीच अकबरपुर गांव के पास दो बाइक सवार चार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक के हाथ और पेट में छर्रे लगे हैं। वहीं ननके के साथ मे मौजूद रामअनुज तिवारी बाल बाल बच गए। मामले की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर सहित कई पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल युवक पशुओं की खरीद फरोख्त करता है।

इसी को लेकर एक एक पखवाड़े पूर्व गाय खरीद में रुपयों के लेनदेन को लेकर पेट्रोल पंप के पास होटल चला रहे व्यवसायी से विवाद हो गया था। घायल युवक ने दो हमलावरों को पहचानने का दावा किया है। जिनके नाम उसने पुलिस को बताया है। परिजनों ने बताया कि युवक को गोंडा चिकित्सालय से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें