girl kidnapped gang rape gonda to mumbai forcible religion conversion nikah case filed against four गोंडा से दलित लड़की को किडनैप कर ले गया मुंबई, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के बाद कराया गैंगरेप  , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsgirl kidnapped gang rape gonda to mumbai forcible religion conversion nikah case filed against four

गोंडा से दलित लड़की को किडनैप कर ले गया मुंबई, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के बाद कराया गैंगरेप  

यूपी के गोंडा से जावेद नाम के एक शख्‍स ने एक लड़की को अगवा कर लिया। वह उसे अपने साथ मुंबई ले गया। जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के बाद साथियों से लड़की का गैंगरेप कराया। फिर गोंडा स्‍टेशन पर छाेड़ गया।

Ajay Singh हिन्‍दुस्‍तान, गोंडाSat, 2 July 2022 12:17 PM
share Share
Follow Us on
गोंडा से दलित लड़की को किडनैप कर ले गया मुंबई, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के बाद कराया गैंगरेप  

यूपी के गोंडा में पुलिस ने एक दलित लड़की को अगवा कर मुंबई ले जाने और वहां उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि किडनैप करने वाले दूसरे समुदाय के लड़के ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद लड़की से निकाह किया। फिर मुंबई में अलग-अलग स्‍थानों पर ले जाकर अपने साथियों से उसका रेप कराया। कुछ दिनों बाद उसे गोंडा स्‍टेशन पर लाकर छोड़ गया। पीड़ित परिवार ने न्‍याय की गुहार लगाई तो एसपी ने परसपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्‍कर्म, दलित उत्‍पीड़न समेत अन्‍य धाराओं में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
पीड़िता का कहना है कि उसके गांव का ही रहने वाला जावेद जो मुंबई में नौकरी करता है, उससे अक्‍सर बातें करता था। वह लड़की को मुंबई बुलाता था लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि 14 जून को जावेद ने उसकी बेटी को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और जब उसे होश आया तो वह मुम्बई में किसी कमरे में थी। आरोपी के मुम्बई में रह रहे कई जान पहचान वालों ने भी बारी-बारी से उसका रेप किया। मामला बिगड़ता देख 21 जून को आरोपी बेटी को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए। यही नहीं जाते-जाते जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी। उसी दिन उसने बेटी के साथ हुई घटना की सूचना कस्बा चौकी पर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

इसके बाद पिता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम सकरौर पठान पुरवा निवासी जावेद पुत्र तैज्जमुल, बहादुर पुत्र तफज्जुल उर्फ फज्जी, महमूद पुत्र खानू व इबरार पुत्र खल्लू के विरुद्ध मारपीट, गैंगरेप सहित कई धाराओं केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |