ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : घर में घुसा नकाबपोश लड़की से बोला, आज तेरा बाप नहीं बचेगा और आंगन में मुंह धो रहे युवक को मार दी गोली

यूपी : घर में घुसा नकाबपोश लड़की से बोला, आज तेरा बाप नहीं बचेगा और आंगन में मुंह धो रहे युवक को मार दी गोली

युवक की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई, जब युवक खेत से घर पर लौटा था और आंगन में लगे हैंडपंप पर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान नकाबपोश पीछे से आया और गोली मारकर भाग निकला।...

यूपी : घर में घुसा नकाबपोश लड़की से बोला, आज तेरा बाप नहीं बचेगा और आंगन में मुंह धो रहे युवक को मार दी गोली
बदायूं। हिन्दुस्तान टीम Sat, 21 Nov 2020 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

युवक की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई, जब युवक खेत से घर पर लौटा था और आंगन में लगे हैंडपंप पर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान नकाबपोश पीछे से आया और गोली मारकर भाग निकला। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रेबा में हुई। यहां रहने वाला 40 वर्षीय ओमकार शुक्रवार रात खेत से लौटा था। घर पर उसकी बेटी गुड़िया खाना बना रही थी।

बकौल गुड़िया ओमकार हाथ-मुंह धो रहा था, इसी दौरान पीछे से एक नकाबपोश तमंचा लेकर आया और चीखकर बोला कि आज तेरा बाप नहीं बचेगा। इसके साथ ही उसने ओमकार पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश कातिल वहां से फरार हो गया। इधर, परिवार वाले घायल ओमकार को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन गांव से बाहर आते ही उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। एसपी सिटी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा है, जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें