ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोंडा में तीन बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, पुलिस बता रही रंजिश

गोंडा में तीन बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, पुलिस बता रही रंजिश

गोंडा में विवाहिता के साथ तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को भूमि विवाद की रंजिश...

गोंडा में तीन बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, पुलिस बता रही रंजिश
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाSat, 23 Oct 2021 02:46 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गोंडा में विवाहिता के साथ तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को भूमि विवाद की रंजिश बता रही है। 

मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। जहां की एक महिला ने शुक्रवार की रात में तीन  लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का आरोप है कि रात में करीब एक बजे तीनों आरोपी उसके घर में घुस आये और उसका हाथ बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसके बच्चे जग गए तो तीनों आरोपी फरार हो गए।  

उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला ने घटना को संदिग्ध बताते हुए  कहा कि घटना की जानकारी मिली है और हर पहलू पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों का भूमि विवाद भी चल रहा है।  जांचोपरांत आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। पुलिस  दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें