कौशांबी में दलित महिला के साथ गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

भाषा, कौशांबी
share

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में 35 साल की दलित विवाहिता के साथ तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिन्हें गिरफ्तार...

instagram fend was held hostage by a minor who came to meet a boyfriend gang-raped by taking them to

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में 35 साल की दलित विवाहिता के साथ तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की है लेकिन इसमें सोमवार की देर शाम मामला दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, धमकी से डरी महिला ने घटना के पांच दिन बात मामला दर्ज कराया है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को पीड़िता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी और उनके खिलाफ देर शाम मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकौशांबी में दलित महिला के साथ गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार