ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबलिया में लड़की से गैंगरेप कर सोशल मीडिया में वायरल किया वीडियो, दो गिरफ्तार

बलिया में लड़की से गैंगरेप कर सोशल मीडिया में वायरल किया वीडियो, दो गिरफ्तार

बलिया में एक लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद सनसनी फैल गयी। मामला संज्ञान में आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही दोनों को...

बलिया में लड़की से गैंगरेप कर सोशल मीडिया में वायरल किया वीडियो, दो गिरफ्तार
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,बलिया Tue, 15 Sep 2020 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया में एक लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद सनसनी फैल गयी। मामला संज्ञान में आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

बताया जाता है कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर लड़की को पकड़कर झाड़ियों के बीच ले गए और उसके साथ दुराचार किया। दरिंदों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें साफ दिख रहा है कि लड़की उन्हें भाई कहते हुए रहम की भीख मांग रही है लेकिन हैवानों ने उसकी एक न सुनी। वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद फेफना पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपितों नरहीं निवासी राधेश्याम व गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। 

एसओ फेफना राजीव मिश्र का कहना है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के किसी गांव की रहने वाली लड़की अपने दो प्रेमियों के साथ इलाके में पहुंची थी। इसी बीच क्रिकेट खेलकर वापस लौट रहे कुछ युवकों ने झाड़ियों के बीच मौजूद युवक व युवती को पकड़ लिया। वह दोनों से अभी पूछताछ कर ही रहे थे कि गांव के कुछ बड़े लोगों की नजर पड़ गयी। उन्होंने युवकों को समझा-बुझाकर भगा दिया। इसी बीच दुष्कर्म का वीडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी। इस मामले में लड़की की मां की तहरीर पर फेफना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर वरुण मिश्र का कहना  है कि वॉयरल वीडियो के आधार पर मुकदमा कायम कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

गांव के लड़कों से हुई थी बहस और विवाद
फेफनसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लड़कों के साथ पहुंची लड़की के पकड़े जाने के बाद गांव के युवकों से बहस व विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार एक ही वाहन पर सवार होकर पहुंचे तीनों ने गाड़ी को बंधा पर खड़ा कर दिया। एक युवक बंधे पर ही खड़ा हो गया, जबकि एक अन्य लड़की को साथ लेकर झाड़ियों में पहुंच गया। बाहरी दो युवकों के साथ अनजान लड़की को देख गांव के युवकों को स्थिति भांपने में देर नहीं लगी। वे लड़की व युवक से पूछताछ करने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान गांव के युवकों व लड़की के प्रेमी के साथ बहस व विवाद भी हुआ। 

आईपीएस अफसर ने आईजी-डीआईजी को दी सूचना
फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। वीडियो के अधार पर लड़की तथा युवकों की तलाश शुरु हो गयी। सूत्रों की मानें तो वीडियो आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर तक पहुंचा तो उन्होंने भी आईजी वाराणसी व डीआईजी आजमगढ़ को मामले से अवगत कराया तथा मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कुछ ही देर में फेफना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को दबोच लिया।

फेफना इलाके में हुई दुष्कर्म की घटना का वीडियो 14 सितम्बर को वॉयरल हुआ। इसको खुद संज्ञान में लेते हुए पुलिस छानबीन करने में जुट गयी। इस मामलें में फेफना थाने में केस दर्ज हुआ है। घटना की जांच-पड़ताल व आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देवेन्द्र नाथ, एसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें