ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रयागराज में शुआट्स के कुलपति और डायरेक्‍टर पर गैंगरेप का मुकदमा, हमीरपुर की महिला ने लगाया आरोप 

प्रयागराज में शुआट्स के कुलपति और डायरेक्‍टर पर गैंगरेप का मुकदमा, हमीरपुर की महिला ने लगाया आरोप 

प्रयागराज के सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) के कुलपति और निदेशक विनोद बी लाल समेत 11 लोगों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

प्रयागराज में शुआट्स के कुलपति और डायरेक्‍टर पर गैंगरेप का मुकदमा, हमीरपुर की महिला ने लगाया आरोप 
Ajay Singhहिंदुस्‍तान,फतेहपुर हमीरपुरSun, 12 Nov 2023 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

Gang Rape Case: प्रयागराज के नैनी स्थित सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल और निदेशक (प्रशासन) विनोद बी लाल समेत 11 लोगों पर हमीरपुर की महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बिंवार (हमीरपुर) पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गैंगरेप पी़ड़िता का आरोप हैं कि वर्ष 2005 में वह प्रयागराज के एक छात्रावास में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। तभी शुआट्स की महिला कर्मचारी रेखा पटेल के संपर्क हुआ था। महिला के झांसे में आकर वह उसके साथ शुआट्स पहुंची। छह नवंबर 2005 को वह महिला कर्मी के साथ एक चर्च पहुंची थी, जहां आरबी लाल उर्फ बाबा, विनोद बी लाल, आइवन दास, इम्तियाज अहमद,रमाकांत दुबे, डेविड फिलिप से मुलाकात हुई।

महिला ने बताया कि प्रेयर के दौरान आरबी लाल व विनोद बी लाल ने उसे रोका और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए नौकरी, शादी और सुरक्षित भविष्य को लेकर प्रलोभन दिया। वह उनके झांसे में आ गई। 11 नवंबर 2005 को प्रेयर के बाद शुआट्स के रजिस्ट्रार रानू प्रसाद ने उसे रोकते हुए परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में कुलपति आरबी लाल द्वारा बुलाने की बात कही।

रजिस्ट्रार के संदेश पर वह गेस्ट हाउस पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गेस्ट हाउस में कुलपति आरबी लाल ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला कर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ गलत काम किया। होश में आने पर उसने शिकायत करने की बात कही तो परिवार को फर्जी मुकदमें में फंसा कर बर्बाद करने की धमकी की। उसके बाद आरबी लाल आए दिन शारीरिक शोषण करता रहा है। वहीं एसएचओ बिंवार निशीकांत राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। महिला पूरी तरह सुरक्षित और अपने आवास में है।

आरोप नौकरी के नाम पर सभी ने शोषण किया
पीड़िता ने बताया कि दो वर्षीय स्टेनो ग्राफर का डिप्लोमा करने के बाद वह आरबी लाल के पास नौकरी के लिए गिड़़िगड़ाती रही। वह भरोसा देकर जिसके पास भेजते वह अधिकारी उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण करता रहा। वर्ष 2014 में उसे स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती किया लेकिन उसके साथ गलत काम करते रहे। 11 नवंबर 2018 को आरबी लाल व उनके साथियों ने एक बच्चे के पिता से जबरन शादी करा दी गई।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया केस
कुलपति आरबी लाल उर्फ बाबा, निदेशक (प्रशासन) विनोद बी लाल, आइवन दास, इम्तियाज अहमद, पीआरओ रमाकांत दुबे, रजिस्ट्रार रानू प्रसाद, महिला कर्मचारी रेखा पटेल, जहानारा अहमद, ओम प्रकाश राठी,डेविड फिलिप और सुनील जान के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376 ऊ, 365, 504 व धर्मांतरण समेत कई मामलों में केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें