ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश CORONAVIRUS से यूपी में चार और मौतें, COVID-19 के मरीजों की संख्या 657 पहुंची

 CORONAVIRUS से यूपी में चार और मौतें, COVID-19 के मरीजों की संख्या 657 पहुंची

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 657 हो गई है। मंगलवार को 41 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 49 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में चार और लोग की मृत्यु...

 CORONAVIRUS से यूपी में चार और मौतें, COVID-19 के मरीजों की संख्या 657 पहुंची
मुख्य संवाददाता,लखनऊ Tue, 14 Apr 2020 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 657 हो गई है। मंगलवार को 41 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 49 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में चार और लोग की मृत्यु कोरोना से हुई है। इस महामारी से प्रदेश में अब तक  9 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें से ज्यादातर लोग पहले ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। 

यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में क्वारंटीन किए गए स्वास्थ्य कर्मियों में 15 व्यक्तियों के नतीजे नेगेटिव आए हैं। श्री प्रसाद ने  बताया कि प्रदेश भर में अब तक 16000 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। कल सबसे अधिक 2634 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों की भर्ती के लिए लेविल 1 के 78,  लेविल-2 के 45 के एवं 6 चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पताल लिए गए हैं। लॉकडाउन की वजह से  संक्रमण फैलने पर काफी अंकुश लगा है। संक्रमित मरीजों से संबंधित क्लस्टर जोन बने हैं। सर्विलांस के जरिए चिह्नित 9274 लोगों में जिन में किसी भी प्रकार का लक्षण पाया गया है,उन्हें कस्टडी क्वारंटीन किया गया है। 71917 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 28 दिन के बाद उन सभी को बाहर भेजा जाएगा। उन्हें बाद घरों में क्वारंटीन रहना होगा।

लॉकडाउन को पूरी सख्ती से लागू करेंगे : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में लॉकडाउन की कार्यवाही को पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा। इसे पूरी गंभीरता से तीन मई तक यूपी में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाए जल्द शुरू की जाएं। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाकडाउन की को तीन मई 2020 तक बढ़ाने का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत की 130 करोड़ जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए उठाया गया यह अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार एवं प्रशासन, हजारों स्वयंसेवी संगठन तथा संस्थाएं 23 करोड़ जनता की सेवा में दिन-रात लगकर कोरोना वायरस कोविड-19 को परास्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीएम के ऐलान के बाद यहां  लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने टीम-11 से कहा कि आकस्मिकता की स्थिति में प्रदेशवासियों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा की आपातकालीन सेवाओं को प्रारम्भ किया जाना आवश्यक है।  सभी राजकीय अस्पतालों एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं यथाशीघ्र शुरू की जाएं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें