ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रियंका गांधी सीएम बनेंगी या नहीं, खुद करेंगी फैसला: सलमान खुर्शीद 

यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रियंका गांधी सीएम बनेंगी या नहीं, खुद करेंगी फैसला: सलमान खुर्शीद 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी हमारी नेता व पार्टी का चेहरा हैं। उनके नेतृत्व में यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री बनने या न बनने का...

यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रियंका गांधी सीएम बनेंगी या नहीं, खुद करेंगी फैसला: सलमान खुर्शीद 
प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता Sat, 18 Sep 2021 06:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी हमारी नेता व पार्टी का चेहरा हैं। उनके नेतृत्व में यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री बनने या न बनने का फैसला खुद प्रियंका करेंगीं। इस बार यूपी एक नया अध्याय लिखेगा। कांग्रेस उम्मीद से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। शनिवार को प्रयागराज आए सलमान खुर्शीद ने यूपी व केंद्र सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि जनता को केवल छला जा रहा है। रोजगार के नाम पर बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं से बार-बार अत्याचार हो रहे हैं। जाति विशेष को रिझाने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति समुदाय की राजनीति नहीं की। प्रयागराज समेत अन्य शहरों में बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर कहा कि ऐसे लोग केवल वोटों की राजनीति करते हैं। कांग्रेस पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की समस्याएं जान और समझ रही है। गरीब व मजबूर लोगों की समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 

अखिलेश से दोस्ती पर कहा, सम्मान करने वाले साथ

विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव से समर्थन के सवाल का सीधा जवाब देने से सलमान खुर्शीद बचते रहे। कहा कि कांग्रेस की नीतियों का सम्मान करने वाला हर व्यक्ति व दल हमारे साथ है। भाजपा को रोकना नहीं बल्कि प्रदेश का विकास करना मकसद है। ऐसी सोच रखने वाले साथ होंगे। 

ईवीएम में हेराफेरी न हो, इसलिए दे रहे ट्रेनिंग 

न्याय व ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को ट्रेंनिंग देने पर बिना किसी का नाम लिए कहा कि चुनाव में ईवीएम की हेराफेरी न हो, जनता को आसानी से वोट देने को मिले, इसके लिए हम हर कार्यकर्ता को तैयार कर रहे हैं। पार्टी में हावी गुटबाजी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता कभी भी किसी भी नेता से संपर्क कर सकता है। सोशल मीडिया में एक-दूसरे पर आरोप लगाने पर कहा कि एक रेखा खींच दी गई है। उसी के अनुरूप सभी को काम करना है। 

भाजपा को याद आ रहे 'अब्बा' 

राहुल व प्रियंका गांधी को टि्वटर लीडर का नाम देने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने वाले हमारे नेताओं की लोकप्रियता व जनता से मिल रहे स्नेह से कुंठित हैं। अपनी कुंठा व्यक्त करने के लिए ऐसा बयान देना उनकी आदत बन चुकी है। कहा कि भाजपा की पोल खोल चुकी है। जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। इसलिए अब उन्हें अब्बा याद आ रहे हैं। मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने को यह सब किया जा रहा है। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें