ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशतीन बार बांदा सदर सीट से विधायक रहे पूर्व मंत्री विवेक सिंह का निधन

तीन बार बांदा सदर सीट से विधायक रहे पूर्व मंत्री विवेक सिंह का निधन

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेक सिंह ( 63 ) का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह माइस्थीनिया बीमारी से पीड़ित थे। वह बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक...

तीन बार बांदा सदर सीट से विधायक रहे पूर्व मंत्री विवेक सिंह का निधन
कार्यालय संवाददाता,बांदाFri, 01 May 2020 10:53 AM
ऐप पर पढ़ें

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेक सिंह ( 63 ) का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह माइस्थीनिया बीमारी से पीड़ित थे। वह बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक रहे। 

 भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में वह नोयडा में रह रहे थे। गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह निधन हो गया। पूर्व मंत्री के निधन से पूरे इलाके में शोक है। तीन बार कांग्रेस से विधायक व एक बार मंत्री रहे कु. विवेक सिंह  1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। शुक्रवार को उनका करना सेम्पल जांच को भेजा गया है। शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। परिजनों ने बांदा में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की है। अगर शव बांदा आया तो शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें