ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP: बाढ़ के हालात में सुधार, लेकिन अब भी 17 जिलों के 900 गांव प्रभावित

UP: बाढ़ के हालात में सुधार, लेकिन अब भी 17 जिलों के 900 गांव प्रभावित

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अब भी राज्य के 17 जिलों के 893 गांव प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने गुरुवार को बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति...

UP: बाढ़ के हालात में सुधार, लेकिन अब भी 17 जिलों के 900 गांव प्रभावित
भाषा,लखनऊThu, 27 Aug 2020 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अब भी राज्य के 17 जिलों के 893 गांव प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने गुरुवार को बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और 17 जिलों के 893 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 562 गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति में थोड़ा सुधार है। बुधवार को राज्य के 19 जिलों के 922 से ज्यादा गांव सैलाब से प्रभावित थे और 571 पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिरे थे। गोयल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, शाहजहांपुर और सीतापुर शामिल है।

राहत आयुक्त ने बताया कि पीलीभीत और संतकबीर नगर जिलों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पलियां कला लखीमपुर खीरी में शारदा नदी, श्रावस्ती में राप्ती नदी, अयोध्या में सरयू नदी और बलिया में तुर्तीपार का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नदियों के जलस्तर की निगरानी की रखी जाएं और आसपास के गांवो में पानी भरने के पूर्व ही मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें