मुंबई से मुरादाबाद लौटीं पांच युवतियों की अनोखी डिमांड, क्वारंटीन सेंटर में मांग रहीं बीयर

वार्ता, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुंबई मीरारोड से लौटी कोरोना युवतियों ने कोरीडोर से नीचे उतर कर न केवल बीयर के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की मांग की बल्कि म्यूजिक सिस्टम पर थिरकते हुए डांस से क्वारंटाइन...

मुंबई से मुरादाबाद लौटीं पांच युवतियों की अनोखी डिमांड, क्वारंटीन सेंटर में मांग रहीं बीयर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुंबई मीरारोड से लौटी कोरोना युवतियों ने कोरीडोर से नीचे उतर कर न केवल बीयर के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की मांग की बल्कि म्यूजिक सिस्टम पर थिरकते हुए डांस से क्वारंटाइन सेंटर को पिकनिक स्पॉट बना दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक भूकर ने बुधवार को यहां बताया कि मुंबई मीरा रोड पर कार्यरत मुरादाबाद निवासी पांच युवतियों को जिला प्रशासन द्वारा एमआईटी क्वारंटीन सेंटर परिसर में रखा गया था।

मंगलवार को शाम होते ही युवतियों ने कोरीडोर से नीचे उतर कर मोबाइल के म्यूजिक पर थिरकने के बाद डांस का धमाल मचा दिया। नियमों की परवाह न करते हुए क्वारंटाईन सेंटर को पिकनिक स्पॉट बना दिया। इतना ही नहीं उन्होंने स्वादिष्ट भोजन  के साथ ही मनपसंद व्यंजनों के साथ बीयर पीने की ख्वाहिश भी पूरी करने के लिए कहा, अन्यथा उन्हें उनके घर जाने की अनुमति दी जाए। काऊंसलिंग के बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

गौरतलब है कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी युवतियों के मुबंई से वापस लौटने पर, जांच के बाद पुलिस ने परिजनों समेत सभी को राम गंगा विहार स्थित एमआईटी परिसर में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। सेंटर में कुछ समय पश्चात शाम होते ही उन्होंने बीयर की मांग रख दी, मांग पूरी ना होने पर उन्होंने क्वारंटीन सेंटर में हंगामा खड़ा कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कटघर तथा महिला थाना प्रभारी द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से क्वारंटीन सेंटर के हालात सामान्य हुए। बुधवार को सेंटर की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई ,जिसमें मोबाइल फोन पर फिल्मी गाने बज रहे हैं, और उस पर युवती डांसर कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही सेंटर पर सुरक्षाकमीर् तैनात कर दिये गए हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।