ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

कानपुर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

सचेंडी क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंची पांच वर्षीय मासूम को अगवा करके खेत में दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपित उसे खेत में छोड़कर भाग निकला। खोजते-खोजते लोग बच्ची...

कानपुर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
हिन्दुस्तान संवाद,कानपुरThu, 14 Feb 2019 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

सचेंडी क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंची पांच वर्षीय मासूम को अगवा करके खेत में दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपित उसे खेत में छोड़कर भाग निकला। खोजते-खोजते लोग बच्ची के पास पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
सचेंडी के एक गांव में बारात आई थी। गांव का ही एक परिवार भी इसमें शामिल था। रात करीब 10 बजे पांच वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गई। परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। करीब एक घंटा बीतने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की तो बच्ची बदहवास हालत में खेत में मिली। सूचना पर सचेंडी एसओ राघवेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उर्सला पहुंची बच्ची कुछ भी बता नहीं पा रही थी। देर रात तक एसपी ग्रामीण और एसओ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे ग्रामीणों, टेंट वाले और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे रहे।
भर्ती करने में लग गए 45 मिनट
बच्ची की हालत बेहद नाजुक होने के बाद भी डफरिन में उसे करीब 45 मिनट तक इलाज नहीं मिल सका। परिजन बच्ची को लेकर इधर से उधर भटकते रहे। पुलिस ने भी किसी महिला कांस्टेबल को साथ नहीं भेजा। परिजनों ने हंगामा किया तब जाकर इलाज शुरू हो सका।
आरोपित की तलाश जारी
एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि वैवाहिक समारोह में शामिल पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को उर्सला में भर्ती करा दिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें