उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, मथुरा के SSP समेत पांच IPS बदले
किडनैपिंग के पैसे के बंटवारे के आरोपों से घिरे मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर को शुक्रवार देर रात हटा दिया गया। उन्हें विशेष जांच लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा चार अन्य अधिकारियों का भी तबादला...
हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ।Sat, 22 Feb 2020 06:42 AM
ऐप पर पढ़ें
किडनैपिंग के पैसे के बंटवारे के आरोपों से घिरे मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर को शुक्रवार देर रात हटा दिया गया। उन्हें विशेष जांच लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा चार अन्य अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।
एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरी को पीएसी मुख्यालय लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। बहराइच के एसपी गौरव ग्रोवर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। पीएसी 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के कमांडेंट मुनिराजजी अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। विपिन कुमार मिश्र सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को बहराइच का एसपी बनाया गया है।
नाम | कहां थे | कहां गए |
शलभ माथुर | सएसपी, मथुरा | डीआईजी, लखनऊ (विशेष जांच) |
आकाश कुलहरी | एसएसपी, अलीगढ़ | डीआईजी, लखनऊ (पीएसी मुख्यालय) |
गौरव ग्रोवर | एसपी, बहराइच | एसएसपी, मथुरा |
मुनिराजजी | कमांडेंट, पीएसी 24वीं वाहिनी, मुरादाबाद | एसएसपी, अलीगढ़ |
विपिन कुमार मिश्र | 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी | एसपी, बहराइच |