ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : बरेली में सीजन के पहले कोहरे ने दी दस्तक

यूपी : बरेली में सीजन के पहले कोहरे ने दी दस्तक

बरेली में सीजन के पहले कोहरे ने बुधवार को दस्तक दे दी। सुबह पांच बजे तक मौसम साफ था फिर उसके बाद कोहरा छाना शुरू हो गया। इसके बाद देर तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह सूर्य देवता के दर्शन...

यूपी : बरेली में सीजन के पहले कोहरे ने दी दस्तक
वरिष्ठ संवाददाता, बरेली। Wed, 23 Oct 2019 08:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बरेली में सीजन के पहले कोहरे ने बुधवार को दस्तक दे दी। सुबह पांच बजे तक मौसम साफ था फिर उसके बाद कोहरा छाना शुरू हो गया। इसके बाद देर तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह सूर्य देवता के दर्शन भी काफी देरी से हो पाए।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग कोहरे को देखकर चौंक उठे। पिछले वर्ष कोहरा बिल्कुल नहीं रहने के कारण इस बार इतनी जल्दी कोहरे की संभावना नहीं थी। कोहरे के चलते वाहनों को हेड लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। सुबह सुबह स्कूल जा रहे छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम बच्चे तो गर्मी वाले कपड़े पहनकर ही स्कूल गए थे। उनको तेज सर्दी महसूस हुई।

कोहरे को देखकर अब लग रहा है कि दीपावली तक सुबह-शाम की अच्छी सर्दी शुरू हो जाएगी। इस वर्ष जिस तरह की भीषण गर्मी पड़ी है उससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि सर्दी भी लोगों की जमकर परीक्षा लेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें