ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशताजमहल के पास बंदरों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग, खूनी खेल में गई एक की जान, वीडियो वायरल

ताजमहल के पास बंदरों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग, खूनी खेल में गई एक की जान, वीडियो वायरल

आगरा के ताजमहल के पास बंदरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर लड़ाई हो गई। जिसमें एक बंदर की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पत्थर मारकर इन बंदरों को भगाया।

ताजमहल के पास बंदरों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग, खूनी खेल में गई एक की जान, वीडियो वायरल
Pawan Kumar Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,आगराSat, 10 Sep 2022 11:52 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला बोल देते हैं। शुक्रवार को ताजमहल के पास बंदरों के दो गुटों में लड़ाई हो गए। जिसमें एक बंदर की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पत्थर मारकर इन बंदरों को भगाया।

ये मामला ताजमहल के पास दशहरा घाट की है। जहां आए दिन बंदर राहगीरों को परेशान करते रहते हैं। शुक्रवार को बंदरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते बंदरों का हूजुम जमा हो गया और आपस में लड़ने लगे। बंदरों के इस खूनी खेल मैं एक बंदर की जान चली गई। जिसके बाद लोगों ने कैसे भी करके बंदरों को भगाया। 

पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं बंदर

हाल ही में बंदरों के दो झुंडों को भगाने की कोशिश कर रहे बंदरों ने लोगों पर ही हमला बोल दिया। हमललावर बंदरों ने ऐसा उत्पात मचाया कि इलाके में अफरातफरी मच गई। छत पर खड़े कई लोग कूद कर अपनी जान बताई। इस घटना में करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए थे। 

इन इलाकों में बंदरों ने किया है परेशान

आगरा में हजारों बंदरों ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसमें जीवन मंडी, बेलनगंज, रावतपाड़ा, कचहरी घाट, काला महल, पीपलमंडी, फव्वारा, भैरो बाजार, एसएन मेडिकल कॉलेज और कलेक्ट्रेट समेत कई इलाके हैं। बंदरों के उत्पात से ताजमहल समेत कई स्मारकों की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।    

नगर निगम ने 10 हजार बंदरों को पकड़ने की बनाई थी योजना

आगरा नगर निगम ने 10 हजार बंदरों के पकड़ने का प्रस्ताव बनाया था। वाइल्ड लाइफ एसओएस कीठम के सहयोग से ये प्रस्ताव प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य जीव को भेजा गया। हालांकि वहां से अनुमति मिलने के बाद ही कार्यवाही की जा सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें