ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबुखार दे गया मांसपेशियों का भयानक दर्द, कैसे पाएं राहत

बुखार दे गया मांसपेशियों का भयानक दर्द, कैसे पाएं राहत

घातक बुखार लोगों को कई तरह की परेशानी दे रहा है। बुखार से उबरे मरीजों को पैर व हाथों में भीषण दर्द दे रहा है। ऐसे करें बचाव।

बुखार दे गया मांसपेशियों का भयानक दर्द, कैसे पाएं राहत
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊMon, 28 Nov 2022 02:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ में घातक बुखार लोगों को कई तरह की परेशानी दे रहा है। बुखार से उबरे मरीजों को पैर व हाथों में भीषण दर्द दे रहा है। जोड़ों में सूजन आ गई है। दर्द व सूजन की वजह से लोगों का चलन-फिरन दूभर हो गया है।

डालीगंज में अधिक प्रकोप
बुखार के बाद एक हाथ-पैर में दर्द का प्रकोप डालीगंज के कई मोहल्लों में अधिक देखने को मिल रहा है। मनकामेश्वर मंदिर वार्ड के राजीव गांधी नगर में आधा दर्जन घरों में यह समस्या देखने को मिल रही है। 50 से अधिक लोग इस समस्या की चपेट में आ गए हैं।

इलाज से राहत नहीं
राजीवगांधी नगर निवासी रोहित के मुताबिक इलाज के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। वह बातते हैं कि दर्द से जीना मुहाल हो गया है। दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। रूटीन के काम तक करने में अड़चन आ रही है। कई डॉक्टर व क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारी भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

स्थानीय क्लीनिकों में भीड़
बुखार के बाद हाथ-पैरों में दर्द की परेशानी लेकर बड़ी संख्या में मरीज स्थानीय क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम में क्लीनिकों में मरीजों का दबाव है। डॉक्टर भी बीमारी की वजह समझ नहीं पा रहे हैं। 

केजीएमयू में भी आ रहे मरीज
केजीएमयू मेडिसिन विभाग के डॉ. केके सावलानी बताते हैं कि यह चिकनगुनिया के लक्षण हैं। इसमें मरीज को बुखार के बाद मांसपेसियों में भीषण दर्द हो रहा है। केजीएमयू ओपीडी में भी मरीज आ रहे हैं। जिन्हें दर्द निवारक समेत दूसरी दवाएं दी जा रही हैं।

तरल पदार्थ का सेवन करें
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष वर्मा बताते हैं कि बच्चों को भी यह समस्या घेर रही है। शुरुआती जांच में चिकनगुनिया ही पॉजिटिव आ रहा है। इसमें मरीज को अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। बच्चे इलेक्ट्रॉल का घोल पिएं। विटमिन सिरप ले सकते हैं। इसके अलावा पैरासिटामॉल का सेवन कर सकते हैं। इससे मरीज को दर्द से भी राहत मिलती है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें