ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभूमि पूजन: पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल, जगह-जगह हो रहे भजन कीर्तन

भूमि पूजन: पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल, जगह-जगह हो रहे भजन कीर्तन

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को होने वाले भूमि पूजन से पहले मंगलवार की रात रामलला की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव जैसा माहौल है। पूरे जिले में दीये जल रहे हैं। आरती हो रही है। इस खास मौके से एक...

भूमि पूजन: पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल, जगह-जगह हो रहे भजन कीर्तन
हिन्दुस्तान,अयोध्याTue, 04 Aug 2020 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को होने वाले भूमि पूजन से पहले मंगलवार की रात रामलला की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव जैसा माहौल है। पूरे जिले में दीये जल रहे हैं। आरती हो रही है। इस खास मौके से एक दिन पहले अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है। जगह-जगह भजन कीर्तन हो रहा है। लोग रामचरित मानस का पाठ कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपली की थी कि लोग चार और पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाएं। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हो। कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अयोध्या समेत, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में लोग उत्साह में हैं।

खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में दीये जलाए। इसके अलावा पूरे देश से तस्वीरें आ रही हैं, जहां पर लोग इस खास मौके को और भी खास बनाने में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही रामलला की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भूमि पूजन से एक दिन पहले अयोध्या दिवाली सी जगमग है। पूरे शहर में दीये जल रहे हैं। सरयू घाट को भी सजाया गया है। राम मंदिर भूमि पूजन के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। आज योग गुरु बाबा रामदेव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर संघकार्यवाह भैयाजी जोशी समेत तमाम संत अयोध्या पहुंच चुके हैं। कुल 175 संतों को इस खास कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया है। पीएम मोदी बुधवार को यहां पहुंचेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें