यूपीडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के लिए कई उपाय शुरू कर दिए हैं। अब एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर फेंसिंग करने की तैयारी है। इससे आवारा पशुओं का एक्सप्रेस-वे पर आना रोका जा सकेगा। रबर के स्पीड ब्रेकर भी लगेंगे। यही नहीं पांच और पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि तय गति सीमा से ज्यादा रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए ई-चालान व्यवस्था लागू की गई है। रोजाना तय गति सीमा से चलने वाले वाहनों का ई-चालान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर दुपाहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा के उपाय लागू कर जनता को भी जागरूक बनाया जाएगा।