ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशथाने में सिपाही से मसाज करती नजर आईं महिला दारोगा, VIDEO वायरल होने के बाद गिरि गाज 

थाने में सिपाही से मसाज करती नजर आईं महिला दारोगा, VIDEO वायरल होने के बाद गिरि गाज 

पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बार किसी पुरुष पुलिसकर्मी ने नहीं बल्कि महिला पुलिसकर्मी ने महकमे पर दाग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Dinesh Rathourहिन्दुस्तान संवाद,कासगंज Sun, 05 Feb 2023 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बार किसी पुरुष पुलिसकर्मी ने नहीं बल्कि महिला पुलिसकर्मी ने महकमे पर दाग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वायरल वीडियो यूपी के कासगंज का बताया जा रहा है। वीडियो साफ दिख रहा है कि एक महिला दारोगा थाने की महिला सिपाही से मसाज करा रही है। महिला दारोगा का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मच गई। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान ले लिया। एसपी ने महिला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभारी से लाइन हाजिर कर दिया गया।

महिला थाना प्रभारी मुनीती सिंह का एक वीडियो शासन स्तर तक पहुंच गया। ट्वीट को शासन ने संज्ञान लिया। जिस पर मामला पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के संज्ञान में पहुंच गया। इस पर एसपी ने फौरन जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिये। एसपी दीक्षित ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिये हैं। एसपी के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद के आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। उधर इस कार्यवाही के बाद महिला थाने में खलबली मची हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें