ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशालिनी से फातिमा बनी युवती ने परिजनों से बताया जान का खतरा, पति संग वीडियो जारी कर खोले कई राज 

शालिनी से फातिमा बनी युवती ने परिजनों से बताया जान का खतरा, पति संग वीडियो जारी कर खोले कई राज 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कानपुर का बताया गया है। वीडियो में एक युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। कहा जा रहा है कि कानपुर की रहने वाली शालिनी यादव...

शालिनी से फातिमा बनी युवती ने परिजनों से बताया जान का खतरा, पति संग वीडियो जारी कर खोले कई राज 
कानपुर। लाइव हिन्दुस्तान Fri, 21 Aug 2020 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कानपुर का बताया गया है। वीडियो में एक युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। कहा जा रहा है कि कानपुर की रहने वाली शालिनी यादव परीक्षा देने के बहाने घर से निकली और धर्म परिवर्तन करके प्रेमी मोहम्मद फैजल से निकाह कर लिया। युवती ने अपना भी शालिनी से बदलकर फिजा फातिमा रख लिया है। युवती ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने वीडियो के जरिए परिवार वालों से उसकी और पति मोहम्मद फैजल की जान का खतरा बताया है। वीडियो वायरल करके युवती ने सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामला लव लेहाद का बताया जा रहा है।

 

युवती ने आठ अगस्त को सोशल मीडिया पर दी थी निकाह की जानकारी

कानपुर की रहने वाली 22 वर्षीय शालिनी यादव 29 जून को पेपर देने के लिए लखनऊ के लिए निकली थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला सका। युवती के भाई किदवई नगर थाने में शालिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आठ अगस्त को शालिनी ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करके कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद फैजल से शादी की बात का खुलासा किया था। साथ ही यह भी बताया था कि उसने धर्म परिवर्तन भी कर लिया। उसने शालिनी यादव बदलकर फिजा फातिमा नाम भी रख लिया है। 

युवके खिलाफ थाने में मुकदमा

परिवार वालों का आरोप है कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाता है। इसके चलते उसने शालिनी से निकाह किया है। परिजनों ने इसके बाद लव जिहाद गैंग का हाथ बताया है। उनका आरोप है कि इस गैंग में पांच लोग शामलि हैं, जो हिन्दू लड़कियों का धर्मांतरण कराकर उनसे निकाह करते हैं। लड़की के परिजनों ने इस मामले में युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

धर्म बदलने की क्या जरूरत? ट्वीट कर पूछा सवाल

कानपुर में धर्म परिवर्तन मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। फेसबुक से लेकर ट्वीटर तक वीडियो छाया हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने वीडियो ट्वीट कर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि परीक्षा देने के बहाने निकली कानपुर की शालिनी यादव ने पहले धर्म बदला, फिर फैजल नामक युवक से निकाह कर लिया। सवाल ये है कि धर्म बदलने की क्या जरूरत? धर्म शालिनी यादव ने की क्यों बदला? फैजल ने क्यूं नहीं?

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें