ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपिता चार साल तक लूटता रहा बेटी की इज्जत, पीड़िता की मां ने धर्म बदल समुदाय विशेष के व्यक्ति से की थी शादी

पिता चार साल तक लूटता रहा बेटी की इज्जत, पीड़िता की मां ने धर्म बदल समुदाय विशेष के व्यक्ति से की थी शादी

सौतेल बाप ने चार साल तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत की कहने पर पिता वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता किसी तरह निकलकर पुलिस के पास पहुंची। मामले की रिपोर्ट...

पिता चार साल तक लूटता रहा बेटी की इज्जत, पीड़िता की मां ने धर्म बदल समुदाय विशेष के व्यक्ति से की थी शादी
हिन्दुस्तान टीम,एटा Mon, 06 Jul 2020 08:41 AM
ऐप पर पढ़ें

सौतेल बाप ने चार साल तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत की कहने पर पिता वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता किसी तरह निकलकर पुलिस के पास पहुंची। मामले की रिपोर्ट पिता के खिलाफ दर्ज कराई है। 

कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिता से रिश्ते खराब होने के बाद मां अलग रहने लगी थी। पिता ने मां को छोड़ दिया था। करीब 12 वर्ष पूर्व जब वह छोटी थी। मां की मुलाकात आरोपी इरफान पुत्र कदीर निवासी मोहल्ला होली कोतवाली नगर से हुई। जिससे मां ने शादी कर ली और अपना धर्म भी बदल लिया। चार वर्ष पूर्व करीब पन्द्रह साल की थी। सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई। चार साल तक बिना मर्जी के आबरू लूटता रहा। आरोप है कि चार जुलाई को घर पर कोई नहीं था। रात में आरोपी पिता ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय घर पर मां, भाई नहीं था। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान मां भी आ गई। मां ने विरोध किया। मां की पिटाई कर घायल कर दिया।

 पीड़िता को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। दोनों को बेरहमी से पीटा। धमकी दी कि शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। किसी तरह से कोतवाली नगर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चर्चा है कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें