ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : फतेहपुर में नलकूप आपरेटर की गला रेत कर हत्या

यूपी : फतेहपुर में नलकूप आपरेटर की गला रेत कर हत्या

फतेहपुर जिले में घर से कुछ ही दूर पर बने तबेले में सोए एक नलकूप आपरेटर की रविवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों...

यूपी : फतेहपुर में नलकूप आपरेटर की गला रेत कर हत्या
हिन्दुस्तान संवाद ,फतेहपुर। Mon, 23 Sep 2019 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर जिले में घर से कुछ ही दूर पर बने तबेले में सोए एक नलकूप आपरेटर की रविवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आपरेटर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

धाता क्षेत्र के खरसेड़वा गांव निवासी जवाहर लाल सिंह पूर्व प्रधान के भाई हैं। वह अढ़ौली क्षेत्र में नलकूप विभाग में आपरेटर थे। बताया जा रहा है रविवार देर शाम घर से खाना खाकर घर से कुछ ही दूर वह रोज की तरह तबेले में सोने चले गए थे। जवाहर लाल तबेले की छत पर बने कमरे से बाहर बरामदे में सोया था। सोमवार सुबह देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसे बुलाने तबेले पर पहुंचे थे। छत पर जा कर देखा तो चारपाई पर जवाहर लाल का लहूलुहान शव पड़ा था। उनका गला धारदार हथियार से रेता गया था। जवाहर लाल की हत्या की खबर क्षेत्र में फैलते देर नहीं लगी और लोगों की भीड़ जमा हो गई। वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे तबेले की पड़ताल की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि नलकूप आपरेटर की गला रेत कर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें