ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी: यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर अब तक लागू नहीं हो सका FASTag, जानिए क्‍यों?

यूपी: यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर अब तक लागू नहीं हो सका FASTag, जानिए क्‍यों?

देश भर में टोल प्‍लॉजा पर 15 फरवरी से फास्‍टैग की व्‍यवस्‍था लागू कर दी गई है। लेकिन आगरा-नोएडा यमुना एक्‍सप्रेस-वे के किसी भी लेन में यह व्‍यवस्‍था लागू नहीं हो पाई है।...

यूपी: यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर अब तक लागू नहीं हो सका FASTag, जानिए क्‍यों?
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,आगरा Wed, 17 Feb 2021 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

देश भर में टोल प्‍लॉजा पर 15 फरवरी से फास्‍टैग की व्‍यवस्‍था लागू कर दी गई है। लेकिन आगरा-नोएडा यमुना एक्‍सप्रेस-वे के किसी भी लेन में यह व्‍यवस्‍था लागू नहीं हो पाई है। दरअसल, यहां अभी तक फास्‍टटैग का इंतजाम ही नहीं हो पाया है। 

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने देश के सभी टोल प्‍लाजा पर फास्‍टैग को अनिवार्य बना दिया है। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि अगले महीने तक फास्टटैग की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएगी। इस बीच आगरा, मथुरा समेत जिले के अन्‍य सभी टोल प्‍लाजा पर फास्‍टैग की व्‍यवस्‍था लागू हो चुकी है। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर अभी कैश में ही लेनदेन हो रहा है। 

सैलानियों का लगा रहता है तांता
यमुना एक्‍सप्रेस-वे से आगरा ताजमहल देखने बड़ी संख्‍या में सैलानी जाते हैं। नोएडा से आगरा के बीच यमुना एक्‍सप्रेस वे की लम्‍बाई 165 किलोमीटर है। इस पर जेवर, मांट और आगरा में कुल तीन टोल प्‍लाजा मौजूद हैं। यह रास्‍ते होकर करीब 25 हजार वाहन रोज आते-जाते हैं। शनिवार-रविवार को यह संख्‍या 30 हजार के पार चली जाती है। फास्‍टैग की व्‍यवस्‍था लागू होने के बाद उम्‍मीद थी कि लोगों का वक्‍त बचेगा। टोल प्‍लाजा पर बेवजह वक्‍त की बर्बादी नहीं होगी। लेकिन फिलहाल इस अति व्‍यस्‍त सड़क पर ऐसा नहीं हो सका। 

अधिकारियों का कहना है कि कुछ कानूनी पेंच के चलते यहां टोल पर फास्‍टैग की सुविधा नहीं हो सकी लेकिन पूरी कोशिश की जा रही है कि अगले महीने तक हर हाल में व्‍यवस्‍था हो जाए। यमुना-एक्‍सप्रेस वे के तीनों टोल प्‍लाजा पर एक साथ यह सुविधा लागू कर दी जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें