ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशFact Check: बाराबंकी में होम क्वारैंटाइन में बुजुर्ग की मौत, शरीर पर पड़े कीड़े- जानिए क्या है सच

Fact Check: बाराबंकी में होम क्वारैंटाइन में बुजुर्ग की मौत, शरीर पर पड़े कीड़े- जानिए क्या है सच

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुजरात से लौटे एक बुजुर्ग व्यक्ति को क्वारैंटाइन में रखा गया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस व्यक्ति को लेकर मीडिया में खबरें आईं कि 21 दिन के क्वारैंटाइन के दौरान...

Fact Check: बाराबंकी में होम क्वारैंटाइन में बुजुर्ग की मौत, शरीर पर पड़े कीड़े- जानिए क्या है सच
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बाराबंकीTue, 14 Apr 2020 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुजरात से लौटे एक बुजुर्ग व्यक्ति को क्वारैंटाइन में रखा गया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस व्यक्ति को लेकर मीडिया में खबरें आईं कि 21 दिन के क्वारैंटाइन के दौरान उसकी किसी ने सुध नहीं ली, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। खबरों में यहां तक दावा किया गया कि उस व्यक्ति के शरीर पर कीड़े पड़ गए थे। उस व्यक्ति की उम्र 82 वर्ष थी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी की जूही सिंह ने भी ट्वीट किया। जिस पर बाराबंकी के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ने जवाब भी दिया है।

जूही सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गुजरात से बाराबंकी लौटे बुजुर्ग को 21 दिन से क्वारैंटाइन में रखा था, किसी ने सुध नहीं ली, मौत के बाद शव पर कीड़े रेंगने लगे।' इस पर बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आदर्श सिंह ने पलटकर जवाब दिया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बाराबंकी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'मैम, आपसे निवेदन है कि इस तरह की झूठी और निराधार खबरें ट्वीट करने से पहले फैक्ट चेक कर लें। उस व्यक्ति की मृत्यु क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद हुई थी। उसको सरकार की तरफ से राशन दिया गया था और वो लगातार अपने परिवार से संपर्क में था। इसका कोई सबूत नहीं है कि उसके शरीर पर कीड़े पड़े थे।'

FACT CHECK: क्या अमेरिका को HCQ दवाई देने से भारत में हुई कमी?

खबर में किया गया दावा

खबर में दावा किया गया था कि बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद जब शरीर से बदेबू आने लगी थी, तब गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। रविवार को जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शव पूरी तरह से सड़ चुका था और उस पर कीड़े रेंग रहे थे। जिसके बाद प्रशासन ने शव को दफन करा दिया। यह शख्स गुजरात से अपने गांव बढ़नापुर लौटा था, इसके बाद 22 मार्च को प्रशासन ने उसे होम क्वारैंटाइन कर दिया था। इस शख्स का परिवार गुजरात में ही रहता है।

FACT CHECK: क्या भारत में 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे रेस्त्रां और होटल?

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में इसकी घोषणा की। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1211 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10363 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 339 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 10363 मामलों में से 8988 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1035 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 160 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2711 हो गई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें