ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशछेड़छाड़ के आरोपी को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस 

छेड़छाड़ के आरोपी को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस 

आगरा के गोकुलनगर, फाउंड्री नगर में भीड़ ने एक व्यक्ति को निर्वस्त्र करके लातों से बेरहमी से पीटा। वह मदद के लिए गुहार लगा रहा था। लोग उसे दनादन लातें मार रहे थे। यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया...

छेड़छाड़ के आरोपी को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,आगरा Wed, 16 Sep 2020 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा के गोकुलनगर, फाउंड्री नगर में भीड़ ने एक व्यक्ति को निर्वस्त्र करके लातों से बेरहमी से पीटा। वह मदद के लिए गुहार लगा रहा था। लोग उसे दनादन लातें मार रहे थे। यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई। मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति को तलाश मगर वह नहीं मिला। पुलिस अब अपनी तरफ से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिख रही है। उन्हें अमानवीय सजा का अधिकार किसने दिया।

इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला उदयवीर मलिक ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने भी देखा। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा था। छेड़छाड़ के आरोपित को नंगा करके पीटा। वीडियो उनके थाना क्षेत्र के गोकुलनगर का था।  पुलिस छानबीन करने पहुंची। पहले लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित किसी ट्रक का क्लीनर था। चला गया। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस से कहा कि आरोपित किसी फैक्टरी का कर्मचारी था। देर शाम पुलिस ने उस बच्ची को खोज निकाला जिसके साथ घटना हुई थी। घरवालों ने बताया कि सड़क पर एक युवक ने उनकी बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ने का प्रयास किया था।

इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला ने बताया कि घटना के संबंध में दो मुकदमे लिखे जाएंगे। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट का। दूसरा मुकदमा पुलिस अपनी तरफ से उन लोगों के खिलाफ लिख रही है जिन्होंने मारपीट की थी। मारपीट करने वाले दो लोगों की पहचान भी हो गई है। एक का नाम गणेश तथा दूसरे का कुशल बताया जा रहा है। भीड़ हिंसा की घटनाएं ऐसे ही होती हैं। जिसके साथ मारपीट की जा रही थी वह मर जाता तो घटना दूसरा रूप ले लेती। इसलिए मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जरूरी है। कहीं कोई घटना हुई थी तो पुलिस को बुलाते। आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिखा जाता। उसे जेल भेजा जाता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें