ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपूरे देश में आपातकाल, कांग्रेसी संघर्ष को तैयार रहें: लल्लू

पूरे देश में आपातकाल, कांग्रेसी संघर्ष को तैयार रहें: लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। उन्होंने कांग्रेसियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही जनता के उत्पीड़न, बढ़ती महंगाई और...

पूरे देश में आपातकाल, कांग्रेसी संघर्ष को तैयार रहें: लल्लू
मुख्य संवाददाता,आगरा। Sat, 11 Jan 2020 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। उन्होंने कांग्रेसियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही जनता के उत्पीड़न, बढ़ती महंगाई और अपराधों के खिलाफ सड़क पर भी जल्द उतरने का ऐलान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में 13 जिलों के जिला और शहर अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन अब किसी भी स्थिति में शांत नहीं बैठेंगे। उप्र में मोदी- योगी सरकार द्वारा किए जा रहे जनता के उत्पीड़न, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व अपराधों के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। केवल चाटुकारिता पसंद लोगों को खुली छूट बीजेपी सरकार ने दी हुई है, जिनका काम सिर्फ सत्ता की दलाली करना है।

‌भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी की लड़ाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में सभी जातियों, धर्मों को लेकर लड़ी थी। देश को आज़ाद कराया था। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जिस प्रकार से दलितों, किसानों, महिलाओं व छात्रों पर अत्याचार किए जा रहे हैं, वह वास्तव में शर्मनाक है। संचालन प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित ने किया। बैठक में मुकेश धनगर, शबाना खंडेलवाल, विनोद बंसल, जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू, नंदलाल भारती, आईडी श्रीवास्तव, स्नेहलता मिश्रा, अश्वनी जैन, अनुज शिवहरे, हेमेंद्र चाहर,अनिल शर्मा, सोमेश, स्वरूप राम चंसोरिया, ऊषा रानी कोरी, संदीप तिवारी, अनिल विधोलीया, अशोक शर्मा, विनोद जरारी, अनुज शर्मा, अनुज शिवहरे, शाहिद खान, रामेंद्र पचौरी आदि मौजूद थे।

बैठक में ये दिए निर्देश

- जिलाध्यक्ष ब्लॉक स्तर तक जाकर संपर्क करें।
- शहर अध्यक्ष वार्डवार लोगों से संपर्क करें।
- जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन कर दें।
- कार्यकारिणी गठन में सर्वसमाज के अलावा निष्पक्षता भी रहे।
- आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाए।
-जिलाध्यक्ष जिले में और शहर अध्यक्ष शहर में अलग-अलग कार्यक्रम करें।

पांच घंटे देरी से पहुंचे, स्थान भी बदला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सुबह 11 बजे यहां आना था। बैठक स्थल डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन पुरानी सब्जी मंडी छीपीटोला में रखा गया था। उनके कन्नौज चले जाने के कारण ताजनगरी की बैठक पांच घंटे विलंब से शुरू हो पाई। इसके बाद बैठक स्थल फतेहाबाद रोड पर एक होटल में करना पड़ा। बाद में वह बाह के नाहटौली भी गए। जहां जिलाध्यक्ष के यहां उनका स्वागत किया गया।

निष्कासित कांग्रेसियों ने किया विरोध

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस से निष्काषित वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने के लिए पुरानी सब्जी मंडी छीपीटोला पर पहुंचे। काफी देर तक नारेबाजी करते रहे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष उस समय तक आए ही नहीं थे। ये लोग राहुल गांधी को वापस लाने के नारे लगा रहे थे। वरिष्ठजन कांग्रेस जनसंघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को पहले ही पता लग गया था कि उनका विरोध होगा। इसलिए वह बाद में चुपचाप आकर चले गए। इस दौरान भानु भदौरिया, नदीम नूर, रेखा मल्होत्रा, प्रभलीन कौर, अनिल कुमार शर्मा, इरफान कुरैशी, नदीम ठेकेदार, शफीक भाई, मोहसिन काजी आदि काले झंडे लेकर मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें