ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशEID 2020 : अलविदा जुमा आज और कल देखा जाएगा ईद का चांद

EID 2020 : अलविदा जुमा आज और कल देखा जाएगा ईद का चांद

दारूल उलूम फरंगी महल और इदारा ए शरीया की ओर से शनिवार को ईद का चांद देखने की अपील की गई है। हालांकि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक सोमवार को ईद मनाए जाने का...

EID 2020 : अलविदा जुमा आज और कल देखा जाएगा ईद का चांद
कार्यालय संवाददाता,लखनऊ।Fri, 22 May 2020 06:21 AM
ऐप पर पढ़ें

दारूल उलूम फरंगी महल और इदारा ए शरीया की ओर से शनिवार को ईद का चांद देखने की अपील की गई है। हालांकि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक सोमवार को ईद मनाए जाने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को रमजान के आखिरी अलविदा जुमे की नमाज रोजेदार अपने घरों पर अदा करेंगे। मस्जिदों में रहने वाले पांच लोग ही अंदर नमाज पढ़ सकेंगे।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया व सरगरम संस्था की ओर से ऑनलाइन कुरान महफिल का आयोजन किया गया। संस्था के कुरानी अध्ययन विभाग के मौलाना जफरूद्दीन नदवी व इमाम जामा मस्जिद तबूक, सऊदी अरब, कारी तरीकुल इस्लाम और लामार्टिनियर के छात्र कारी अब्दुल हई रशीद फरंगी महली ने कुरान की तिलावत के साथ उसका तर्जुमा भी बताया।

गुरुवार को हुई कुरान की महफिल में मौलाना जफरूद्दीन ने सुरहे अल कद्र की तिलावत की। इस्लामिक सेन्टर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह ने कहा कि कुरान करीम पूरी इंसानियत के लिए एक नुस्खा शिफा है।

घरों में अलविदा जुमे की नमाज
अलविदा जुमे को शहर की बड़ी नमाजे ऐशबाग ईदगाह, आसिफी इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद में होती हैं। लेकिन कोरोना के कारण सभी उलेमा ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लोग घर में नमाज अदा करें।

23 मई को देखा जाएगा चांद
मरकजी चांद कमेटी के सदर इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मुसलमान 23 मई को ईद का चांद देखे। चांद नजर आने पर वह मोबाइल नम्बर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 9889911119, 9839132548 पर जानकारी दे सकते है। वहीं, मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी कहा कि शनिवार को ईद का चांद देखा जाएगा। मुसलमान चांद देखकर ही ईद मनाते हैं।

रमजान बरकतों का महीना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि अपने गुनाहों की तौबा और मगफिरत के लिए दुआ करें। इस महीने में किसी आदमी को नेक आमाल की तौफीक मिले तो पूरे साल यह तौफीक रहेगी।- सैयद इब्ने अब्बास नकवी, शिया मौलाना

रमजान को दस दिनों के तीन हिस्सों में बांटा है। अब तीसरा अशरा चल रहा है, ये निजात का अशरा है। अल्लाह के बंदे निजात की दुआ करते हैं। इस महीने में नफिल का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज का सवाब 70 गुना है।- हाफिज शकील निजामी, सुन्नी मौलाना

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें