ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसपा नेता और नकल माफिया इसरार अहमद पर प्रशासन की कार्रवाई, 35 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

सपा नेता और नकल माफिया इसरार अहमद पर प्रशासन की कार्रवाई, 35 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

यूपी पुलिस शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कंस रही है। शनिवार को पुलिस ने सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद के घर जाकर 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।

सपा नेता और नकल माफिया इसरार अहमद पर प्रशासन की कार्रवाई, 35 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क
Pawan Kumar Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,आजमगढ़Sun, 14 Aug 2022 06:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी पुलिस टीईटी परीक्षा की सूचिता भंग करने वालों पर शिकंजा कंस रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद की 35 लाख की संपत्ति कुर्क की है। प्रशासन अन्य आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क करेगी।इसरार अहमद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट द्वारा दिया गया था।

प्रशासन ने इसरार अहमद के घर जाकर महिंद्रा डीआई, टीवी, कूलर, फ्रिज और सोफा समेत अन्य सामानों को कुर्क किया है।बता दें पुलिस ने सपा नेता समेत चार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अभ्यार्थियों से पास कराने के नाम पर 3-3 लाख रुपये वसूले वाले थे। नकल कराने से पहले 1 लाख 50 हजार रुपये और बाकी रुपये पास होने के बाद लेने वाले थे। 

जनवरी 2022 में टीईटी की परीक्षा होने वाली थी। इस परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय थे। हालांकि माफियाओं के मंसूबे  सफल होते उससे पहले ही पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें डीआईओएस कार्यालय का लिपिक शामिल था। इसके अलावा 13 स्कूल प्रबंधक और 8 शिक्षा माफिया भी पकड़े गए। उनके पास से 51 लाख रुपये और चेक भी मिला।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें