ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबिकरू कांड : विकास दुबे के पैसों से बने नर्सिंग होम और होटल की रजिस्ट्री ले गई ईडी

बिकरू कांड : विकास दुबे के पैसों से बने नर्सिंग होम और होटल की रजिस्ट्री ले गई ईडी

बिकरू कांड के आरोपित विकास दुबे और उसके खास जयकांत बाजपेई की सम्पत्तियों को लेकर जांच कर रही ईडी ने कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंग होम और एक होटल की रजिस्ट्री प्राप्त कर ली है। ईडी को कुछ ऐसी जानकारी...

बिकरू कांड : विकास दुबे के पैसों से बने नर्सिंग होम और होटल की रजिस्ट्री ले गई ईडी
कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता Tue, 24 Nov 2020 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बिकरू कांड के आरोपित विकास दुबे और उसके खास जयकांत बाजपेई की सम्पत्तियों को लेकर जांच कर रही ईडी ने कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंग होम और एक होटल की रजिस्ट्री प्राप्त कर ली है। ईडी को कुछ ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों सम्पत्तियों में विकास दुबे का पैसा लगा था। जो कि अनैतिक तरह से कमाया गया है। इसमें और सबूत जुटाने के बाद ईडी दोनों सम्पत्तियों को अपनी जांच का हिस्सा बनाएगी। 

एडवोकेट सौरभ भदौरिया ने ईडी में जयकांत बाजेपई के अलावा विकास दुबे और उनके करीबियों की सम्पत्तियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में ईडी की लखनऊ टीम से एक जांच कराई जा रही है। इसमें ईडी पहले भी शहर में आकर जांच पड़ताल करके जा चुकी है। सूत्र बताते हैं कि कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंग होम और एक होटल के बारे में ईडी ने जानकारी जुटाई है। जिसकी रजिस्ट्री के दस्तावेज भी उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। इन सम्पत्तियों को लेकर एजेंसी को पता चला है कि अनैतिक तरीके से गैंगस्टर का पैसा लगा था। एजेंसी को यह भी पता चला है कि इन दोनों प्रतिष्ठानों के मुनाफे में विकास का हिस्सा अलग नाम से निकलता था। जिसे वह जय बाजपेई को आगे ब्याज पर लगाने के लिए देता था। एजेंसी सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कुछ और बिन्दुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। वह सही निकली तो दोनों प्रतिष्ठानों पर टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें