ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशईज ऑफ लिविंगः देश में रहने के लिहाज से यूपी के 14 शहरों को माना गया बेहतर, लखनऊ और वाराणसी को मिली टॉप रैंकिंग

ईज ऑफ लिविंगः देश में रहने के लिहाज से यूपी के 14 शहरों को माना गया बेहतर, लखनऊ और वाराणसी को मिली टॉप रैंकिंग

देश में रहने के लिहाज से बड़े शहरों में उत्तर प्रदेश में लखनऊ ने टॉप किया है और वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा है। छोटे शहरों में झांसी ने टॉप किया है। देश भर की रैंकिंग में देखा जाए तो बड़े शहरों में...

ईज ऑफ लिविंगः देश में रहने के लिहाज से यूपी के 14 शहरों को माना गया बेहतर, लखनऊ और वाराणसी को मिली टॉप रैंकिंग
लखनऊ प्रमुख संवाददाताThu, 04 Mar 2021 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में रहने के लिहाज से बड़े शहरों में उत्तर प्रदेश में लखनऊ ने टॉप किया है और वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा है। छोटे शहरों में झांसी ने टॉप किया है। देश भर की रैंकिंग में देखा जाए तो बड़े शहरों में लखनऊ 26वें, वाराणसी 27वें और छोटे शहरों में झांसी 34वें स्थान पर रहा है। 

केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने गुरुवार को ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन जीने की सुगमता) सूचकांक जारी किया है। इस सूचकांक में कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। इसके साथ ही नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक भी जारी किया गया है। इसमें यूपी के 14 शहरों को स्थान मिला है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दो श्रेणियों में इसका सर्वे कराया। एक दस लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों में और दूसरा दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में...।

10 लाख से अधिक आबादी की रैंकिंग
   शहर          रैंक

- लखनऊ     26             
- वाराणसी     27
- कानपुर       28
- गाजियाबाद  30
- प्रयागराज    32
- आगरा        35
- मेरठ          36
- बरेली         47

10 लाख से कम आबादी वाले शहर
शहर               रैंक
- झांसी           34
- मुरादाबाद     38
- रायबरेली      40
- सहारनपुर       44
- अलीगढ़        58
- रामपुर            59

इन मानकों के आधार पर तैयार होती है सूची
शहरी विकास पर खर्च का निर्धारण भी इसी सूची के आधार पर तय होता है। यह सूची पहचान और संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, किफायती आवास, भूमि योजना, पार्क, परिवहन, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण की गुणवत्ता जैसे 15 मानकों के आधार पर तैयार की जाती है।

जीवन सुगमता सूचकांक के मानक
- जीने में आसानी (कुल मिलाकर)
- आर्थिक क्षमता
- नागरिक की भागीदारी
- जीवन की गुणवत्ता
- स्थिरता

नगर निगम का प्रदर्शन सूचकांक (10 लाख से अधिक आबादी)
-वाराणसी          13
-बरेली              14 
-गाजियाबाद       20
-आगरा             24
-मेरठ               29
-कानपुर            36
-लखनऊ          33
-प्रयागराज         37

नगर निगम का प्रदर्शन सूचकांक (10 लाख से कम आबादी)
- झांसी                9
- मुरादाबाद           31
- रायबरेली            38
- सहारनपुर           22
- अलीगढ़             29
- रामपुर                44

नगर निगम का प्रदर्शन सूचकांक के मानक
- नगरपालिका का प्रदर्शन (कुल मिलाकर)
- वित्त स्थिति
- योजना
- सेवाएं
- प्रौद्योगिकी
- शासन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें