Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़dulha dekh kar gussa gyi dulhan shadi se kiya inkaar Farrukhabad News

दूल्हा देख भड़क गई दुल्हन, भरी बारात में किया शादी से इनकार, मचा हंगामा और फिर..

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दूल्हा की उम्र देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार कर दिया। दोनों पक्ष में विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस आ गई। घ्ंटों पंचायत चली फिर...

Deep Pandey हिन्दुस्तान, फर्रुखाबादThu, 14 March 2024 12:48 PM
share Share
Follow Us on
दूल्हा देख भड़क गई दुल्हन, भरी बारात में किया शादी से इनकार, मचा हंगामा और फिर..

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दूल्हा की उम्र देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार कर दिया। दोनों पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर खबर दे दी। पुलिस टीम ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाया। बाद में शादी हुई और दुल्हन को विदा किया गया। एक गांव में मंगलवार को एटा के कोतवाली अलीगंज के एक गांव से बारात आई थी। दूल्हे की उम्र ज्यादा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर जयमाला का कार्यक्रम रुक गया। कुछ बारातियों ने नाश्ता भी नहीं किया था।

दुल्हन के इनकार करते ही घराती और बारातियों में हंगामा शुरू हो गया। दूल्हा और दूल्हा पक्ष में हाथापाई हो गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने सूचना पुलिस चौकी को दी और 112 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने सलाह कराई और पुलिस वापस लौट गई। फिर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर फिर 112 नंबर पुलिस को सूचना करके मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को रिश्तेदारों ने समझा बुझा कर सुबह शादी की रस्म को पूरा कराया और दुल्हन की विदा करा दी। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने साथ अपने घर चला गया। रात नौ बजे से रात 2:30 बजे तक घराती और बारातियो में नोकझोंक हंगामा चलता रहा। बुधवार सुबह 3 बजे दुल्हन को समझा बुझाकर पुलिस की मौजूदगी में विदा कराई।

अगला लेखऐप पर पढ़ें