ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबेटे से जान का खतरा बताकर महिला डाक्टर ने खुद को लगाया जहर का इजेक्शन

बेटे से जान का खतरा बताकर महिला डाक्टर ने खुद को लगाया जहर का इजेक्शन

कैंट थाना क्षेत्र के महाबीर मंदिर चौराहे के पास अर्दली बाजार  की मशहूर डाक्टर शिल्पी राजपूत ने जहर का इजेक्शन लगाकर जान दे दी है। उन्होंने सुसाइड नोट में बेटे से अपनी जान का खतरा बताया है।...

बेटे से जान का खतरा बताकर महिला डाक्टर ने खुद को लगाया जहर का इजेक्शन
कार्यालय संवाददाता,वाराणसीFri, 16 Nov 2018 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कैंट थाना क्षेत्र के महाबीर मंदिर चौराहे के पास अर्दली बाजार  की मशहूर डाक्टर शिल्पी राजपूत ने जहर का इजेक्शन लगाकर जान दे दी है। उन्होंने सुसाइड नोट में बेटे से अपनी जान का खतरा बताया है। शिल्पी के पति की 2007 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के आरोप में शिल्पी भी कुछ समय तक जेल में रही थीं। 

शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे चिकित्सालय स्थित आवास के कमरे पर चचेरी बहन मधुलिका सिंह पहुचीं तो उन्होंने देखा कि शिल्पी का शव बेड पर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पुत्र उमंग सिंह को क्रिमिनल एटीट्यूड का बताया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह मुझे मारना चाहता था और मेरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। लोगों के अनुसार डॉक्टर कई महीनो से डिप्रेसन में थीं। उनके इलाज के लिए बेटो ने कई मनोचिकित्सक को भी दिखाया था। लेकिन हर बार वह दिखाने से कतराती थी।

डॉक्टर शिल्पी राजपूत के पति की हत्या 13 सितंबर 2007 को अलसुबह गोली मारकर कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें डॉक्टर शिल्पी राजपूत के साथ ही छह अन्य लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्प्ष्ट होगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

सुहागरात पर नपुंसक पति ने पत्नी के पास भेज दिया दोस्त, फिर...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें