ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबांदा में शराब पीने के बाद दबंगों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

बांदा में शराब पीने के बाद दबंगों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

बांदा में शुक्रवार को दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिगं  करके दो लोगों की हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से अन्य दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दबंग मौके से भाग निकले।

बांदा में शराब पीने के बाद दबंगों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत
Pawan Kumar Sharmaहिन्दुस्तान,बबेरू, बांदाSat, 05 Nov 2022 03:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिगं  करके दो लोगों की हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से अन्य दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दबंग मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने दबिश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डबल मर्डर से गांव वाले दहशत में हैं। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे की तहरीर पर आठ आरोपियो के खिला, हत्या और बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। 

ये मामला बबेरू क्षेत्र के मजरा अमरइहापुरवा का है। हरिराम ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे राजभजन यादव नशे की हालात में घर आया और दरवाजा घटघटाने लगा। दरवाजा खोलने पर वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से मारने लगा। शोर सुनकर जब पत्नी सुधा आई तो उसने उस पर भी हमला बोल दिया। पत्नी के शोर मचाने पर पिता छोटेलाल, पाटीदार शारदा, करन, अवेधन, मान, हरिचंद्र और अमर आ गए। वहीं दूसरी तरफ से राभजन का पिता नत्थू, रामकरन, रोहित, अखिलेश, भगवानदास, कुवेर और रामशरण आ गए। 

इस पर नत्थू ने अपने बेटे रामभन को एनकनी बंदूक थमानते हुए गोली मारने को कहा। रामभजन ने पिता छोटेलाल पर गोली चला दी। वहीं चचेरा भाई शारदा बीच-बचाव करने आया तो रामभजन ने उसे भी गोली मार दी। मौके पर दोनों की मौत हो गई। वहीं कुवेर ने अवेधश और करन पर तमंचे से फायर कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। 

प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर कोर्ट में रचाई शादी, पकड़े जाने पर पुलिस चौकी में दोबारा लिए सात फेरे

सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अभिनंदन ने बताया कि देर रात ही कांबिंग कराई गई। इस दौरान कमासिन थाना पुलिस ने मुठभेड़ में  मुख्य रामभजन यादव और उसके सह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। रामभजन के पैर में गोली लगी जिसे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों की छानबीन चल रही है। मृतक के बेटे ने रामभजन समेत आठ आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण ये कांड हुआ है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें