ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभदोही में मासूम पर कुत्ते का हमला, बचाने आई मां को भी काटकर किया घायल

भदोही में मासूम पर कुत्ते का हमला, बचाने आई मां को भी काटकर किया घायल

भदोही के सुरियावां में कुत्ते ने मासूम पर हमला कर उसे कई स्थानों पर काट लिया। यहां तक की उसके चेहरे पर भी कुत्ते ने काटा है। मासूम को बचाने आई मां को भी कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया है।

भदोही में मासूम पर कुत्ते का हमला, बचाने आई मां को भी काटकर किया घायल
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,ज्ञानपुर (भदोही)Wed, 30 Nov 2022 03:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आवारा कुत्तों का निशाना एक बार फिर चार साल का मासूम बना है। भदोही के सुरियावां में कुत्ते ने मासूम पर हमला कर उसे कई स्थानों पर काट लिया। यहां तक की उसके चेहरे पर भी कुत्ते ने काटा है। मासूम को बचाने आई मां को भी कुत्ते ने काट लिया।

घटना बुधवार की सुबह हुई। घायल बच्चे और मां का इलाज महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया गया। आवारा कुत्तों के आंतक से लोगों का जीना पहले से मुहाल है। लोग कुत्तों के आंतक के कारण अपने बच्चों को बाहर भेजने से भी डरते हैं। 

बुधवार को घटना पकरी कला गांव में हुई। यहां राजेश कुमार सोनकर का चार वर्षीय बेटा सागर घर के पास खेल रहा था। इसी बीच अचानक आए कुत्ते ने बच्चे पर हमला बोल दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां सुनीता देवी आई तो उसे भी काट लिया। 

कुत्ते के हमले से बच्चे के चेहरे व हाथ में गंभीर जख्म हो गए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे के घाव पर टाका भी लगेगा। कुत्तों के बढ़े आतंक से ग्रामीण बुरी तरह डरे व सहमे हुए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें