
सुलतानपुर में छात्रा से रेप में डॉक्टर गिरफ्तार, लड़की ने की थी जान देने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में छात्रा से रेप के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने नदी में कूद कर जान देने की कोशिश है। डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है।
सुलतानपुर में सोमवार को गोमती नदी में कूदने वाली छात्रा ने एक डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया की आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। केस की जांच जारी है। सोमवार को पीड़ित छात्रा ने कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित पुल से छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। छात्रा कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
उसने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर कोतवाली कादीपुर के तवक्कलपुर नगरा सूरापुर में एंजल हेल्थ केयर हास्पिटल के संचालक डॉ. आजाद खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म किया। फिर उससे उसने शादी से इनकार कर दिया। इस कारण आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को पहले हिरासत में लिया फिर पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को नदी से सोमवार को बाहर निकलवाया गया। इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ। छात्रा से पूछताछ और जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



