ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशक्या मोबाइल की वजह से लड़कियां लड़कों के साथ भागती हैं, जानें इस बयान पर क्या बोलीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष

क्या मोबाइल की वजह से लड़कियां लड़कों के साथ भागती हैं, जानें इस बयान पर क्या बोलीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा हाल ही में लड़किया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने...

क्या मोबाइल की वजह से लड़कियां लड़कों के साथ भागती हैं, जानें इस बयान पर क्या बोलीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष
भााषा,लखनऊFri, 11 Jun 2021 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा हाल ही में लड़किया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा दिया गया बयान बेतुका है और उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, उनके बयान में शब्दों का चयन कतई ठीक नहीं था। बाथम ने कहा, हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और मोबाइल दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुका है, ऐसे में आयोग की सदस्य का लड़कियों को मोबाइल देने और उनका लड़कों के साथ भाग जाने संबंधी बयान किसी भी नजर से सही नहीं है। बाथम ने बताया कि इस संबंध में कुमारी से फोन पर पूछताछ की गई है और जल्द ही उनसे इस विवादित बयान पर लिखित में भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।  

यह था बयान: 

कुमारी ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था, अभिभावक छोटी उम्र की लड़कियों को मोबाइल फोन ना दें। लड़कियां मोबाइल पर घंटो- घंटो बातचीत करती हैं, और बाद में लड़के के साथ घर से भाग जाती हैं। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का एक कारण मोबाइल फोन भी है, ऐसे में अभिभावकों को अपनी लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। कुमारी के इस बयान के लिए उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें